महिला को घर में अकेला पाकर उसके रिश्तेदार ने धमका कर किया दुष्कर्म

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, उज्जैन। महिला को घर में अकेला पाकर उसके रिश्तेदार ने धमकाकर दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर महिला ने उसे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद भाटपचलाना थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता शनिवार को घर में अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। उसी दौरान बुरहानपुर निवासी रिश्तेदार बाबूराम उसके घर पहुंचा था। महिला को अकेला पाकर रिश्तेदार ने धमकाया और उससे जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति घर लौटा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर बाबूराम के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नागझिरी थाना क्षेत्र निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा को हामूखेड़ी में रहने वाला किशोर वर्मा 4 दिसंबर की सुबह घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ एक जर्जर मकान में ले गया था। जहां उसने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार को भी आरोपित ने किशोरी को उसके घर में अकेला पाकर उस पर दबाव बनाया था। जिस पर किशोरी ने स्वजन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

Latest news

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.6434

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

Gambling online game Daman Game Gaming Culture in India.1031

Gambling online game Daman Game - Gaming Culture in India ...

– Официальный сайт Pinco Casino.759

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here