महिराज गृह निर्माण सहकारी संस्था जमीन घोटाले में करोड़ों की धांधली सामने आई, नाचानी ने दो करोड़ रुपये में जमीन खरीद कर 28 करोड़ का खेल किया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। महिराज गृह निर्माण सहकारी संस्था जमीन घोटाले में करोड़ों की धांधली सामने आई है। मास्टरमाइंड केशव नाचानी है। नाचानी के विरुद्ध खजराना थाना और ईडी में भी प्रकरण लंबित है। नाचानी ने दो करोड़ रुपये में जमीन खरीद कर 28 करोड़ का खेल किया है। आर्थिक अपराध ब्यूरो ने 16 नवंबर को आरोपित समीर खान,केशव भगवानदास नाचानी, वीपी कुलश्रेष्ठ, राजेश मंगल,धर्मेंद्र जाखेड़िया,प्रदीप भावे, रमेशचंद्र माहेश्वरी, राजेश फरक्या,राजेंद्र गुप्ता और पेगासस एसेट्स (मुंबई) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। ब्यूरो के मुताबिक समीर खान संस्था का तत्कालीन अध्यक्ष है। नाचानी नोबल रियल एस्टेट का कर्ताधर्ता है जिसने जमीन का सौदा किया। आरोपित वीपी कुलश्रेष्ठ तत्कालीन संयुक्त संचालक (टीएंडसीपी),राजेश मंगल इंड्सइंड बैंक का तत्कालीन मैनेजर, धर्मेंद्र जाखेड़िया तत्कालीन जोनल मैनेजर, प्रदीप भावे कैपिटल हेड, राधेश्याम टाइटल रिपोर्ट सर्चकर्ता और राधेश्याम मूल्यांकनकर्ता है। जिस जमीन का सौदा हुआ उसकी संस्था के 45 सदस्यों को रजिस्ट्री करवा दी थी। सदस्य 20 सालों से प्लाट के लिए शिकायत करते आ रहे थे। संस्था की जमीन एमआर-10 से लगी है जो शहर के पॉश इलाके में शामिल है। इस वक्त वहां पर नर्सरी का संचालन हो रहा है। आरोपित ने बैंक में बंधक रख कर 12 करोड़ की क्रेडिट लिमिट व ओवर ड्राफ्ट लिया जो बढ़कर करीब 17.5 करोड़ कर दिया गया। बैंक ने राशि जमा न करने पर एनपीए कर पेगासस को बेच दी। इसमें से 26.57 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद शेष करीब 9.50 करोड़ नाचानी की फर्म एमपी बुलियन ने हांसिल कर ली। इस प्रकार नाचानी ने दो करोड़ रुपये में खरीदी जमीन में 28 करोड़ रुपये का खेल हुआ।

- Advertisement -

Latest news

Как выбрать безопасное интернет-казино: рейтинг добросовестных клубов

Как выбрать безопасное интернет-казино: рейтинг добросовестных клубов Подбор надежного онлайн-казино — вопрос не из несложных, особенно в условиях современного поля, переполненного опциями. Следует уделять внимание...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Azrbaycanda Pin Up Onlayn Kazino – Rsmi Giri Shifsi.1362

Azərbaycanda Pin Up Onlayn Kazino - Rəsmi Giriş Səhifəsi ...

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт Pinco Casino.6171

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

Pocket Option Официальный сайт платформы для торговли – Бинарные Опционы.498 (2)

Pocket Option - Официальный сайт платформы для торговли - Бинарные Опционы ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here