मैक्सिको में मेडिकल साइंस का दुर्लभ केस: पैदा हुई पूंछ वाली बच्ची, पूरी तरह स्वस्थ

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मैक्सिको में मेडिकल साइंस का दुर्लभ केस सामने आया है। यहां एक बच्ची 2.2 इंच लंबी पूंछ के साथ पैदा हुई। बाद में इसकी लंबाई 0.8 सेंटीमीटर और बढ़ गई थी। यह देख डॉक्टर्स भी दंग रह गए, क्योंकि दुनिया में अब तक ऐसे 40 केस ही मिले हैं।

इस पूंछ को अब डॉक्टर्स ने हटा दिया है। बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ है।

जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी में छपी इस केस रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की पूंछ की लंबाई 5.7 सेंटीमीटर थी। इसका व्यास 3 से 5 मिलीमीटर के बीच था। जन्म होने पर पूंछ पर हल्के बाल थे और इसके सिरे का आकार गोल था। डॉक्टर्स ने बच्ची को पैदा होने के अगले दो महीने तक मॉनिटर किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि नवजात नॉर्मल बच्चों की तरह ही बड़ी हो रही थी। वजन भी नॉर्मल था। दिल-दिमाग में कोई परेशानी भी नहीं थीं।

बच्ची का जन्म उत्तर-पूर्वी मैक्सिको के न्यूवो लियोन राज्य के एक ग्रामीण अस्पताल में हुआ। मां की डिलीवरी नॉर्मल तरीके से नहीं, बल्कि सीजेरियन हुई। बच्ची के माता-पिता की उम्र 20 से 30 साल के बीच है और दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान मां किसी तरह के रेडिएशन या इन्फेक्शन से एक्सपोज नहीं हुई। पेरेंट्स का पहले से एक बेटा भी है, जो बिल्कुल नॉर्मल जिंदगी जी रहा है।

डॉक्टर्स की मानें तो पूंछ नर्म थी, क्योंकि उसमें कोई हड्डी नहीं थी। उसे बिना किसी दर्द के हिलाया जा सकता था। अच्छे से जांच-पड़ताल करने के बाद डॉक्टर्स ने पाया कि पूंछ भी पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद बच्ची पर सर्जरी करने का फैसला लिया गया। ऑपरेशन में पूंछ को लिम्बर्ग प्लास्टी कर शरीर से हटाया गया।

ट्रू टेल का ये दुर्लभ केस, ब्राजील में ऐसा मामला मिला
इसके पहले भी कई बच्चे पूंछ के साथ पैदा हुए हैं। अब तक इंसानों में दो तरह की पूंछ पाई गई हैं। पहली- वेस्टिजियल टेल और दूसरी ट्रू टेल। वेस्टिजियल टेल ऐसी पूंछ को कहा जाता है, जो मानवजाति के विकास को दिखाती है। इसमें पूंछ के अंदर हड्डी होती है। इस पर अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जापान, इटली और जर्मनी में हुईं स्टडीज में अब तक 195 मामले सामने आए हैं।

वहीं ट्रू टेल ऐसी पूंछ को कहा जाता है, जिसमें हड्डी नहीं होती। इसमें केवल टिशू और फैट होता है। यह टेल ज्यादा दुर्लभ है। दुनियाभर में अब तक इसके 40 केस ही सामने आए हैं। इससे पहले साल 2021 में ब्राजील में एक बच्चा ऐसी पूंछ के साथ पैदा हुआ था।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem Spis Treści Wprowadzenie do...

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytania

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytaniaSlottica to popularna platforma hazardowa online, która zdobywa coraz większą popularność w Polsce i na...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here