मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन का फैसला: नेशनल सिनेमा डे की तारीख बढ़ाई,16 नहीं अब 23 सितंबर को 75 रुपए में मिलेंगे टिकट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कुछ दिनों पहले मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने 16 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी। इस मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में मात्र 75 रुपए में फिल्म दिखाने का फैसला लिया गया था। हालांकि अब स्टेकहोल्डर्स की रिक्वेस्ट पर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने नेशनल सिनेमा डे की तारीख एक हफ्ते बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी है।

दरअसल, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने फैसला लिया था कि देश भर में मौजूद PVR, सिनेपोलिस, आईनॉक्स, कार्निवाल, MIRA, सिटी प्राइड, एशिएन मुक्त ए2, मूवी टाइम, वेव और डिलाइट जैसे सभी सिनेमा चेन इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। साथ ही 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर मात्र 75 रुपए में फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके लिए 16 सितंबर का दिन चुना गया, लेकिन अब इसे 23 सितंबर कर दिया गया है।

कैसे मिलेगा 75 रुपए में टिकट?
75 रुपए में टिकट खरीदने के लिए आपको केवल सिनेमा हॉल के बाहर से टिकट खरीदना होगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको जीएसटी और इंटरनेट फीस के चार्ज भी अलग से देने पड़ेंगे।

ब्रह्मास्त्र के सस्ते टिकट पर संशय
पहले नेशनल सिनेमा डे 16 सितंबर को मनाया जाना था। जिस वजह से फैंस उस दिन मात्र 75 रुपए में ब्रह्मास्त्र देख सकते थे, लेकिन फैसले में बदलाव आने के बाद अब ब्रह्मास्त्र के टिकट किसी भी दिन 75 रुपए में नहीं मिलेंगे। माना जा रहा है कि यह फैसला ब्रह्मास्त्र के दमदार क्रेज की वजह से लिया गया है।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस क्यों मनाया जा रहा है?
कोरोना काल के दौरान लंबे समय तक सिनेमाघरों पर ताला लग गया था। इस कारण मूवी थिएटर का काफी नुकसान हुआ था। हालांकि अब धीरे-धीरे चीजें नॉर्मल हो रही हैं, तो सिनेमा हॉल्स सभी मूवी लवर्स को थिएटर्स तक वापस लाना चाहते हैं।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4711

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Mostbet Janubiy Afrika: Bonuslar va siz reklama talablari uch yuz dollar +250 FS ball olasiz.

Biz mutlaq minimal depozitlar sonini topishga qiynalgan edik, shuning uchun biz odamlarga o'zimizning minimal qo'yiladigan kazino raqamimizni qabul qilishlarini ko'rsatmoqdamiz. Depozitsiz bonuslar aslida reklama...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here