मामूली बात पर चाचा ने अपने 5 साल के भतीजे के ऊपर कुल्हाड़ी से किया हमला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गावं में बीती रात मामूली बात पर एक चाचा इतना नाराज हुआ कि आपा खो बैठा और अपने 5 साल के भतीजे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरकछ निवासी रामलाल कोल रात करीब 9.00 बजे पास में रहने वाले अपने बड़े भाई के घर आया और अपनी भाभी से तम्बाकू मांगा। भाभी ने तम्बाकू नहीं होने की बात कहकर उसे लौटा दिया। इस बात से आरोपित इतना आग बबूला हुआ कि कुछ समय बाद फिर भाभी के घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा, लेकिन भाभी ने दरवाजा नही खोला। जिस पर आरोपित ने पैर से धक्का देकर दरवाजा खोल लिया और अंदर चला गया। उस समय घर में आरोपित की भाभी और उसका 5 साल का भतीजा मौजूद थे। आरोपित ने पहले से हाथ में कुल्हाड़ी रखे हुए था। उसी कुल्हाड़ी से अपनी भाभी के हाथ पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित ने बिस्तर में सो रहे अपने 5 साल के भतीजे करन कोल के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया और भाग गया। खून से लथपथ बेटे को देख मां ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया और जहां उसने दम तोड़ दिया। रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत मे ले लिया। पता चला हैं कि आरोपित का बड़ा भाई काम के सिलसिले मे अक्सर बाहर ही रहता है। बीती रात भी वह घर पर नहीं था। इसी दौरान उसके छोटे भाई ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino 2025 De Bedste Spil Uden Rofus

Casino Uden Rofus Para 10 Bedste Spil Uden Om RofusContentCuracao E GamingFantastiske Live Gambling Establishment OplevelserEr Udenlandske Casinoer Troværdige Og Sikre At" "spille På?...

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало вход на 1хБет 2025.5665

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало – вход на 1хБет (2025) ...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1633

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here