मानव श्रृंखला बनाकर युवामोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/संतोष सिंह राठौर/डिंडोरी

डिण्डौरी:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व युवामोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान् पर व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत मार्गदर्शन मे व कार्यक्रम प्रभारी व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे युवामोर्चा द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा मे की गई घोर लापरवाही व जानलेवा षड़यंत्र करते हुए सोनियागांधी के इशारे पर जो साजिश की गई थी वह घोर निंदनीय है। प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दर्शाता है, जब देश का प्रधानमंत्री पंजाब मे सुरक्षित नही है तो पंजाब की जनता का प्रदेश मे क्या हाल होगा यह चिंता का विषय है। आज तक के इतिहास मे इस प्रकार की घटना कभी नही हुई, प्रधानमंत्री मोदी जी देश ही नही अपितु विश्व के सर्वमान्य नेता है इसलिए कांग्रेस उनकी लोकप्रियता को पचा नही पा रही है। कांग्रेस की पंजाब सरकार व चन्नी के विरोध मे युवामोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी से अवंतीबाई चैक तक हाथ मे तिरंगा लेकर कोविड़ नियमो का पालन करते हुए विशाल मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही युवामोर्चा ने पंजाब के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। ज्ञात हो कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पंजाब की कांगेस सरकार ने प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करते हुए राष्ट्र के प्रधानमंत्री की जान को खतरे मे डालकर देशद्रोही मुख्यमंत्री होने का परिचय दिया है। माननीय प्रधानमंत्री राष्ट्र गौरव व जन-जन के नेता है करोड़ो लोगों की उन पर आस्था है, उन पर विष्वास है। जननायक प्रधानमंत्री जी राष्ट्र नायक के रूप में देखे जाते है। इन सबके बावजूद प्रदर्षनकारियों ने सड़क को अवरूद्ध कर दिया जिसकी जानकारी पंजाब की कांग्रेस सरकार को थी। माननीय प्रधानमंत्री जी का काफिला 15 से 20 मिनट तक फ्लाई ओवर पर फंसा रहा। यह अत्यधिक महत्वपूर्ण तथ्य है कि हुसैनीवाला पाकिस्तान से लगी सीमा पर स्थित है माननीय प्रधानमंत्री जी के काफिले का मार्ग अवरूद्ध किया जाना कोई सामान्य घटना न होकर किसी गहरा षडयंत्र का हिस्सा प्रतीत होती है जो ना केवल माननीय प्रधानमंत्री जी के प्राणों पर संकट इंगित करती है अपितु भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता पर आक्रमण किए जाने के प्रयास पर इषारा करती है। मानव श्रृंखला के पश्चात् अम्बेडकर जी की प्रतिमा के नीचे रानी अवंतीबाई चैक मे अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परसराम नागेश के नेतृत्व मे 02 घंटे का मौन धरना रख विरोध जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा, मोहन सिंह राठौर, अशोक सरैया, योगेश सरैया, ऋतुराज टांडिया, राजेन्द्र परमार, कुशलराज बिलैया, पीताम्बर पाराशर, धर्मेन्द्र मानिकपुरी,मनी सैनी, दुर्गेश बिलागर, कान्हा शर्मा तरूण ठाकुर, सुशील साहू, प्रशांत सोनी, कमलेश हथेश, रामफल गवले, राधेश्याम मरावी, अभिषेक साहू, लवकुश चंदेल, शान्तनु पाठक, अभिषेक मिश्रा, दिलीप झारिया, विनय कुमार, राजेन्द्र तिवारी, दिनेश सोनवानी, वीरेन्द्र बर्मे, आशीष यादव, अमित यादव, गौरव चंदेल, पंकज चंदेल, दीपक चैहान, प्रदीप दुबे, बोधराम सरैया, बिहारीनाथ, सोनू चंदेल, मोनू ठाकुर, राम सैयाम, देवेन्द्र श्रीवास, पियुष श्रीवास, दुष्यंत बघेल, नितिन बैरागी, नरबद सिंह, छयसिंह राठौर, सुफल गवले, गौतम पेन्द्रो, जयंत हथेश, भगत साण्डया, भूषण श्याम, संदीप बर्मन, सतेन्द्र पुषाम, विवेक चंदेल, सुरेन्द्र कुमार, टकेश्वर झारिया, भगवत सिंह, सोहनलाल, शिवकुमार अवधिया, दिलीप कुमार टांडिया, अनूप सिंह पन्द्राम, बोधीलाल, द्वारका प्रसाद नागेश, मिठाईलाल खाण्डे, रामप्रसाद नागेश, जगतलाल, बसहन बेलिया, भगवत खाण्डे, श्यामसिंह परस्ते, ललित सूरर्जे, रामप्रसाद नंदा, महोबा नागेश, राजेश कुमार, बालकृष्ण नंदा, प्रहलाद पड़वार, प्रेमसिंह धुर्वे, सुशील यादव, सुरेन्द्र मानिकपुरी, केशराम आर्मो, रितेश उसराठे, पिं्रयंाश राय, नरेन्द्र ठाकुर, राधे सिंह मरावी, आशीष सिंह, रोहित सैयाम, पवन सिंह, विनय सोनी सहित कार्यकर्तागण मोजूद रहें।

- Advertisement -

Latest news

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Сайт БК Мелбет 2025: полный обзор и спортставки будущего

Сайт БК Мелбет в 2025: что нового и чего ждать? Автор статьи: Евгений Сантевит. Проверяющий контент: Андрей Бондаренко. Оба — опытные эксперты с многолетним стажем...

Användarupplevelse hos casino utan svensk licens kontra svenska casino

Användarupplevelse hos casino utan svensk licens kontra svenska casinoNär det gäller användarupplevelse hos casino utan svensk licens jämfört med svenska casino kan skillnaderna vara...

Chicken Road Game Brd

ContentEntsprechend stehen deine Gewinnchancen?Chicken Road Demonstration aufführenFür und wider durch Chicken Road Gambling Game Gewinne sie sind deinem Spielkonto gutgeschrieben, & respons kannst die leser...

Casino Uden Rofus Find Para Bedste Sider & Ansvarlige Tips

Casino Uden Rofus Bedste Internet Casino Uden Rofus Licens 2025ContentFordele Ved With Spille Uden RofusAnbefalede Casinoer Uden RofusFremtiden For On-line Spil I DanmarkSvært At...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here