मणिपुर हिंसा, 64 लोगों के शव परिजन को सौंपे:आज अंतिम संस्कार किया जाएगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान मारे गए 64 लोगों के शव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके परिजनों को सौंप दिए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हिंसा की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा में 175 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 169 शवों की पहचान कर ली गई.

अधिकारियों ने बताया कि ये शव अस्पतालों के मुर्दाघर में रखे हुए थे. मई में मणिपुर में शुरू हुई हिंसा के दौरान मारे गए इन लोगों में से 60 लोग कुकी समुदाय से थे. उन्होंने कहा कि चार अन्य शव मेइती समुदाय के लोगों के थे.

मणिपुर में इंफाल घाटी में रहने वाले बहुसंख्यक मेइती और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच मई में जातीय हिंसा भड़क गई थी.

‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ नामक संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंसा में मारे गए कुकी लोगों” का अंतिम संस्कार शुक्रवार को फैजांग के शहीद कब्रिस्तान में किया जाएगा

संगठन ने अंत्येष्टि क्रिया के लिए शुक्रवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक सदर हिल्स कांगपोकपी के भीतर 12 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया और आम जनता से सहयोग करने की अपील की.

उच्चतम न्यायालय ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में राहत उपायों, मुआवजे और पुनर्वास के काम पर गौर करने के लिए अगस्त में उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों – न्यायमूर्ति गीता मित्तल, न्यायमूर्ति शालिनी जोशी और आशा मेनन की एक समिति गठित की थी.

- Advertisement -

Latest news

Мелбет в 2025: Всё о легендарной букмекерской конторе для настоящих игроков

Обзор букмекерской конторы Мелбет 2025 Автор статьи: Андрей Бондаренко, Проверяющий: Светлана Донмез Андрей – опытный спортивный обозреватель с 15-летним стажем в иGaming, обеспечивает точность и актуальность...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco casino Trkiyede oyun seenekleri.539

Pinco casino Türkiye’de - oyun seçenekleri ▶️ OYNAMAK ...

Casibom Giri Adresi – Casibom casino Gncel Giri Adresi.3017

Casibom Giriş Adresi - Casibom casino Güncel Giriş Adresi ...

Ervaringen en Beoordelingen van Jack Top Casino door Nederlandse Spelers

 Jack Top Casino heeft in Nederland een groeiende schare enthousiaste spelers weten te verzamelen. Als een nieuwere online goksite richt het zich op een...

Pin Up Casino daxil ol: İdman həvəskarının mərc təcrübəsi

Pin Up Casino daxil ol — İdman həvəskarının baxışı Mən uzun illərdir ki, komanda ruhu və həyəcan üçün matçları canlı izləyirəm və mərc etməyi sevirəm....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here