मणिपुर के मोरेह शहर में कुकी उग्रवादियों ने किया सुरक्षाबलों पर हमला,दो जवानों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मणिपुर के मोरेह इलाके में बुधवार (17 जनवरी) की सुबह उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा एक कुकी समुदाय की महिला की जान चली गई। हमलावर कुकी समुदाय के ही जा रहे हैं। हमले में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह मोरेह में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। उपद्रवियों ने मोरेह SBI के पास सुरक्षाबलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल तेंगनौपाल जिले में कर्फ्यू लगा है।

मोरह में लगातार जारी हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है। कमिश्नर होम टी रंजीत सिंह ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के एडिशनल सेक्रेट्री को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि यहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। किसी भी वक्त मेडिकल इमरजेंसी बढ़ सकती है। इसलिए हेलिकॉप्टर दिए जाएं।

1. SDPO की हत्या में हुई गिरफ्तारियों का विरोध
पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में मोरेह के SDPO रहे आनंद सिंह चौधरी की हत्या कर दी गई थी। 15 जनवरी को इस मामले में दो संदिग्ध फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल मटे को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी का स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

2. कई संगठन भी विरोध में आए
दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 9 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इनके पास से एक पिस्तौल, एक चीनी हथगोला, दस जिंदा कारतूस और दस डेटोनेटर जब्त किए गए थे। स्थानीय लोगों ने इन दोनों की रिहाई की मांग करते हुए मोरेह पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

कुकी इनपी तेंगनौपाल (KIT), चुराचांदपुर जिला स्थित इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) और कांगपोकपी जिला स्थित कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने दोनों की गिरफ्तारी का विरोध किया है। सभी का कहना है कि इन दोनों का SDOP आनंद सिंह की हत्या से कोई संबंध नहीं है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Лучшие площадки с live-казино: анализ цифровых платформ

Лучшие площадки с live-казино: анализ цифровых платформ Превосходное качество видеотрансляций, предоставляющее полное вовлечение в среду настоящего казино. Большой выбор игр, в том числе старинные столовые забавы...

Универсальное интернет-казино с вознаграждениями и ставками

Универсальное интернет-казино с вознаграждениями и ставками Возврат премии для возврата части утраченных денег. Бесплатные вращения для бесплатного вращения в слотах. Планы верности с накоплением поинтов за энергичную...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here