मंत्री नरेंद्र पटेल के ध्यान देते ही कार्रवाई शुरू

- Advertisement -
- Advertisement -

रेत खदानों से अवैध खनन एवं परिवहन नहीं रूकने पर कलेक्टर दुबे ने अपनाया सख्त रवैया, कलेक्टर दुबे ने जिला खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र

राष्ट्र आजकल/ शैलेंद्र लिधोरिया/ जिला ब्यूरो रायसेन

रायसेन,जिले की तहसील बरेली तथा उदयपुरा की रेत खदानों से अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत भी संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किए जाने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिला खनिज अधिकारी श्री आरके कैथल, सहायक खनिज अधिकारी श्री सुमित गुप्ता तथा खनिज निरीक्षक श्रीमती अर्चना ताम्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि जनप्रतिनिधियों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से तहसील बरेली एवं उदयपुरा की रेत खदानों से अवैध खनन और परिवहन होने की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री दुबे ने जिला खनिज अधिकारी श्री आरके कैथल सहित संबंधित अधिकारियों को निरंतर जांच कर अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाते हुए इस कार्य में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिस पर जिला खनिज अधिकारी द्वारा क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन नहीं होने की जानकारी दी गई थी। इसके उपरांत भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाचार पत्रों से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी संज्ञान में आना संबंधितों द्वारा शासकीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता और गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। साथ ही वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में होकर अनुशासनहीनता का परिचाक है। जो कि मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जिला खनिज अधिकारी श्री आरके कैथल, सहायक खनिज अधिकारी श्री सुमित गुप्ता तथा खनिज निरीक्षक श्रीमती अर्चना ताम्रकार को पदीय दायित्वों का भलीभांति निर्वहन नहीं करने तथा लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उत्तर नहीं देने या उत्तर संतोषजनक नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино В мире интернет-казино, где конкуренция становится все более интенсивной, дополнительные вознаграждения играют ключевую роль в привлечении и закреплении...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APK

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APKيعتبر تطبيق 1xbet APK واحدًا من أفضل الطرق للاستمتاع بالعروض الحصرية والمكافآت المتنوعة التي تقدّمها منصة 1xbet...

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

Pinco casino Trkiyede deme ve para ekme yntemleri.2083

Pinco casino Türkiye’de - ödeme ve para çekme yöntemleri ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here