Rashtra Aajkal
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मौसम विभाग का अनुमान; मध्य प्रदेश, दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 2-3 फरवरी को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान; मध्य प्रदेश, दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 2-3 फरवरी को बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते 2 और 3 फरवरी को देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। India Meteorological Department के अनुसार, इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान; मध्य प्रदेश, दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 2-3 फरवरी को बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में मौसम बदला रह सकता है।

2–3 फरवरी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश का हाल

प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

एमपी के कई जिलों जैसे राजगढ़, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, चंबल संभाग और बुंदेलखंड के इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल

जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में शिमला और कुल्लू समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मनाली में बारिश से ठंड और बढ़ गई है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा

राजस्थान में 2-3 फरवरी को बारिश और ओले गिरने की आशंका है। पंजाब के कई जिलों में बारिश और धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हरियाणा में भी हाल ही में ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।