MBA छात्रा की हत्या के आरोपी भाजपा नेता का ऑफिस गिराने बुलडोजर लेकर पहुंचे कांग्रेसी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जबलपुर में MBA छात्रा की हत्या के आरोपी भाजपा नेता का ऑफिस और घर गिराने युवा कांग्रेस बुलडोजर लेकर पहुंची। हालांकि, कुछ देर धरना – प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस नेता वापस लौट गए। कांग्रेस ने इसे अपना सांकेतिक प्रदर्शन बताया। पहले दावा था कि कांग्रेस भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलाएगी। आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन युवा कांग्रेस उसके घर और ऑफिस पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हैं। युवा कांग्रेस की ओर से शहर में इसे लेकर एक दिन पहले यानी मंगलवार को पोस्टर्स भी लगाए गए थे।

कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह प्रशासन आम अपराधियों के साथ बर्ताव करता है, वही सलूक छात्रा को गोली मारने वाले के साथ किया जाए। उसका मकान जमींदोज किया जाए। कांग्रेस अपनी मांग को लेकर ‘जस्टिस फॉर वेदिका’ कैम्पेन भी चला रही है। आज शाम कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

जबलपुर में भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के गोली मारने से घायल MBA छात्रा ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वह पिछले 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। पीठ में गोली फंसी होने के कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने प्रियांश के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा 302 बढ़ा दी है। परिजन ने भी आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिस जोश के साथ भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा का मकान तोड़ने आए थे, वह महज कुछ मिनट तक सीमित रहा। यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि जिस बेरहमी से वेदिका ठाकुर की हत्या की गई, उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तुरंत एक्शन लेना था। आरोपी का घर जमींदोज कर देना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ता को बचाने में जुटी रही। आज हमने सांकेतिक प्रदर्शन किया है। अगर सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो यूथ कांग्रेस का बुलडोजर चलेगा।

यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज, प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता गंगानगर के पास आरोपी के ऑफिस पहुंचे। मंगलवार को ही यूथ कांग्रेस की ओर से पोस्टर्स भी लगवाए गए थे। इसमें लिखा है- वेदिका सिंह के हत्यारे भाजपा नेता प्रियांश के घर पर क्यों नहीं चल रहा बुलडोजर। यह भी लिखा है- अपराधियों से मोह एवं हत्यारे भाजपा नेता को संरक्षण दे रहे हैं मुख्यमंत्री। युवा कांग्रेस चलाएगी हत्यारे नेता के घर बुलडोजर।

कांग्रेस अपने उस आरोप पर कायम है कि पुलिस – प्रशासन ने BJP के दबाव में केस कमजोर बनाने की कोशिश की है। इसमें पहले गैर इरादतन गोली चलने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया में वायरल हुए वेदिका के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा।

BJP नगर अध्यक्ष बोले, निर्देश पर कार्रवाई करेंगे

जबलपुर BJP नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का अभी भी वही कहना है कि आरोपी प्रियांश पार्टी में किसी पद पर नहीं है। गाड़ी में भाजपा का झंडा लगाने पर उन्होंने कहा कि कोई भी लगा सकता है। हालांकि, एक अपराधी द्वारा पार्टी के नाम और झंडे के गलत इस्तेमाल पर FIR न करवाने के सवाल पर भाजपा नगर अध्यक्ष का कहना है कि वो प्रदेश संगठन के निर्देश पर ही कोई कार्रवाई करेंगे

- Advertisement -

Latest news

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1XBet непраздничное зеркало получите и распишитесь сегодня Зеркало 1Xbet тост в данное время

В большинстве случаев, сервера лишать объединяются провайдерами, в рассуждении сего это введение без- разнится а как заходка зайти получите и распишитесь запрещенный веб-журнал. Поэтому...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählen

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählenDie Auswahl sicherer Sportwettenanbieter ohne Ausweisprüfung durch das sogenannte "OASIS"-System ist für viele deutsche Spieler von...

Sugar Rush: Analisi della Popolarità del Gioco da Casinò di Pragmatic Play in Italia

 Nel panorama dei giochi online‚ Sugar Rush di Pragmatic Play si distingue per la sua grafica accattivante e meccaniche innovative che attraggono molti giocatori...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here