23 साल की राजनीतिक दुश्मनी के बाद दोस्तों की तरह मिले; सिंधिया बोले- नया रिश्ता बनाने का प्रयास,

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कहते हैं राजनीति में वो सब हो सकता है, जो कभी सोचा भी नहीं होगा। एक समय था, जब हिंदूवादी छवि के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक-दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते थे। सिंधिया परिवार को महलों में रहने वाला कहकर चांदी की चम्मच से खाने वाला बताकर पवैया चुनाव मैदान में उतरे थे। काफी हद तक सिंधिया को हार के करीब भी ले आए थे, पर 23 साल की दुश्मनी के बाद अब दोस्ती की नई शुरुआत होती दिख रही है।

शुक्रवार शाम सिंधिया जयभान सिंह के घर पहुंचे। 25 मिनट यहां ठहरे, फिर बाहर निकलकर बोले- नया संबंध, नया रिश्ता कायम करने का प्रयास किया है, जबकि पवैया ने कहा है कि पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। राजनीतिक मायके नहीं निकालें, एक कार्यकर्ता के दुख बांटने से ज्यादा कुछ नहीं है।

… जब पवैया के घर पहुंचे सिंधिया:23 साल की राजनीतिक दुश्मनी के बाद दोस्तों की तरह मिले; सिंधिया बोले- नया रिश्ता बनाने का प्रयास, पवैया ने कहा- राजनीतिक मायने न निकालें
ग्वालियर4 घंटे पहले
पूर्व मंत्री और सिंधिया विरोधी जयभान सिंह के पिता का 20 अप्रैल को हुआ था निधन

कहते हैं राजनीति में वो सब हो सकता है, जो कभी सोचा भी नहीं होगा। एक समय था, जब हिंदूवादी छवि के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक-दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते थे। सिंधिया परिवार को महलों में रहने वाला कहकर चांदी की चम्मच से खाने वाला बताकर पवैया चुनाव मैदान में उतरे थे। काफी हद तक सिंधिया को हार के करीब भी ले आए थे, पर 23 साल की दुश्मनी के बाद अब दोस्ती की नई शुरुआत होती दिख रही है।

शुक्रवार शाम सिंधिया जयभान सिंह के घर पहुंचे। 25 मिनट यहां ठहरे, फिर बाहर निकलकर बोले- नया संबंध, नया रिश्ता कायम करने का प्रयास किया है, जबकि पवैया ने कहा है कि पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। राजनीतिक मायके नहीं निकालें, एक कार्यकर्ता के दुख बांटने से ज्यादा कुछ नहीं है।

पहली बार घर आने पर सिंधिया को पवैया ने भेंट की भगवद् गीता। उन्होंने उसे माथे से लगाया।
पहली बार घर आने पर सिंधिया को पवैया ने भेंट की भगवद् गीता। उन्होंने उसे माथे से लगाया।
25 मिनट तक दोनों ने की बात

जयभान सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की शुक्रवार शाम मुलाकात 25 मिनट की रही। इन 25 मिनटों में 23 साल पुरानी चुनावी रंजिश को दूर करने का प्रयास किया गया। सिंधिया ने जयभान सिंह के रूम में प्रवेश करने के साथ ही पूछा कैसे हो आप। पवैया ने भी जवाब में कहा- ठीक हूं, आप बताइए। इसके बाद, दोनों ने 25 मिनट तक चर्चा की। पता लगा है कि पहले 10 मिनट पूर्व मंत्री के पिता के निधन से संबंधित चर्चा होती रही, लेकिन उसके बाद वर्तमान में प्रदेश की राजनीति पर भी दोनों ने खुलकर बात की।

कट्‌टर सियासी विरोधी पवैया के घर पहुंचे सिंधिया

पवैया के पिता बलवंत सिंह पवैया का 20 अप्रैल को निधन हुआ था। इस क्षेत्र की राजनीति के नजरिए से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। इसको लेकर सिंधिया के कट्टर समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि सिंधिया और पवैया के बीच राजनीतिक मत भिन्नता रही, लेकिन व्यक्तिगत मत भिन्नता नहीं थी। अब दोनों एक ही पार्टी में हैं। ऐसे में राजनीतिक मत भिन्नता भी खत्म हो गई है।

23 साल से चल रहा है टकराव

जयभान सिंह पवैया और सिंधिया परिवार के बीच सियासी टकराव पिछले 23 साल से चलता आ रहा है। वर्ष 1998 में जय भान सिंह पवैया ने कांग्रेस नेता स्व. माधवराव सिंधिया के खिलाफ ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में सिंधिया और पवैया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। माधवराव सिंधिया 28 हजार वोट से चुनाव जीते थे। माधवराव सिंधिया ने इस बेहद मामूली जीत के बाद नाराज होकर आगे ग्वालियर से चुनाव नहीं लड़ा। उसके बाद माधवराव ने संसद में जाने के लिए गुना को चुना था। पवैया ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बीजेपी से चुनाव लड़ा था। यहां भी कांटे का मुकाबला हुआ। 4 लाख से जीतने वाले सिंधिया की जीत 1 लाख 20 हज़ार पर सिमट गई थी।

मुलाकात के बाद कौन क्या बोले

सिंधिया ने कहा-

अतीत, अतीत होता है। अब नया समय है, इसलिए नया रिश्ता, नया संबंध कायम करने का प्रयास किया है। एक नई शुरआत है। आगे हम दोनों मिलकर काम करेंगे ऐसी मैं आशा करता हूं।

पवैया ने कहा-

यह भारतीय परंपरा है। एक-दूसरे का दुख बांटने जाते हैं। मेरे पिता का निधन हुआ है। परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में है। ऐसे में सिंधिया का मेरे घर आना एक कार्यकर्ता का दूसरे कार्यकर्ता का दुख बांटने से ज्यादा कुछ नहीं है। इसके राजनीतिक मायके नहीं लगाना चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Beste Deutsche Online Casinos 2025: Ggl-lizenziert & Seriös”

Online Casinos Mit Echtgeld 2025: Top Ten Anbieter Im TestContentJokerstar – Welcher Joker Unter Living Room Casinos 4, 6Deutsche Online Casinos Mit Einer Franchise...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

7Slots Casino – Hzl Para ekme.893

7Slots Casino - Hızlı Para Çekme ▶️ OYNAMAK ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here