hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा; विमान लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश, डिप्टी CM Ajit Pawar सहित 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में गुरुवार को महाराष्ट्र दर्दनाक मामला सामने आया है। डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया। इसमें अजित पवार समेत छह लोगों की मौत की खबर आ रही है। वह सुबह 8.45 पर बारामती लैंड किए थे।

 

महाराष्ट्र में जिला परिषद के चुनाव हो रहे हैं। वह बारामती में प्रचार करने जा रहे थे। प्लेन में अजित पवार समेत उनके निजी सलाहकार, सुरक्षाकर्मी और विमान के पायटल सहित क्रू सदस्य मौजूद थे। सभी घायल बताए जा रहे हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यात्रियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

विमान हादसे में अजित पवार की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी, बेटा और बहन सुप्रीया सुले बारामती के लिए निकल गए हैं। उनकी मौत की सूचना ने पूरे पवार परिवार को झकझोर दिया है। सीएम देवेंद्र फडनवीस ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अजित पवार ने विमान से मुंबई से सुबह 8.10 बजे उड़ान भरी थी। बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया।

कांग्रेस नेता ने विमान दुर्घटना को बताया गंभीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के चार्टर विमान दुर्घटना में निधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि विभिन्न मीडिया चैनलों पर दिखाई दे रहे दृश्यों से ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक गंभीर विमान दुर्घटना है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार इस विमान में सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Back to top button