राष्ट्र आजकल /अमजद खान/ छत्तीसगढ़/*राजनांदगांव * भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. इरफान शेख़ के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियो एवं सदस्यों के द्वारा 18 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए इस शुभ मौके पर वृद्धा आश्रम में खाने की सामग्री का वितरण किया गया और साथ ही साथ बच्चों चॉकलेट बिस्किट व अन्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया सुबह से शाम तक अपने निवास नंदई चौक में आने जाने वाले लोगों को बिस्किट, चॉकलेट, मिक्चर, शरबत, पानी बोतल खाद्य सामग्री दिया गया । वृद्धा आश्रम में सामग्री वितरण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के साथ भाजपा कार्यकर्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी अल्प संख्यक मोर्चा के नदीम बडगूजर ने दी।