hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना पर लिया बड़ा फैसला; जानें इससे जुड़ी खास बातें

अटल पेंशन योजना (APY) को वित्त वर्ष 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आज यानी 21 जनवरी को हुई केंद्रीय कैबिनेट में इसे बढ़ाने को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। ये स्कीम मई 2015 में शुरू की गई थी।

20 साल के लिए करना होता है निवेश अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। इसमें 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। कोई शख्स इस स्कीम को लेता है तो उसे कम से कम 20 साल निवेश करना होगा।

आपकी पेंशन के हिसाब से तय होगा निवेश का अमाउंट इस योजना में निवेश के लिए आपके अमाउंट से कितना कटेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन चाहते हैं। 1 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए सब्स्क्राइबर को 42 से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में स्कीम लेने पर होगा।

वहीं, यदि कोई सब्स्क्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 से लेकर 1,454 रुपए प्रतिमाह तक का कॉन्ट्रीब्यूशन करना होगा। सब्स्क्राइबर जितना ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 1 =

Back to top button