मोदी सरकार से दिक्कत, इमरान बोले- हम दुआ करते हैं भारत में ऐसी सरकार आएगी जो पूरी गंभीरता से पाकिस्तान से बातचीत करेगी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने कई बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए कोशिश की, लेकिन वो हमारी कोशिश को कमजोरी समझते हैं। इस्लामाबाद में एक प्रोग्राम के दौरान खान ने कहा- हम दुआ करते हैं कि भारत में एक ऐसी सरकार आएगी जो पूरी गंभीरता से पाकिस्तान से बातचीत करेगी।

इमरान ने पिछले महीने भी भारत से बातचीत की ख्वाहिश जाहिर की थी, लेकिन भारत ने पिछली बार और हर मौके पर साफ कर दिया कि आतंकवाद और बातचीत कभी साथ-साथ नहीं चल सकते।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को इस्लामाबाद कॉन्क्लेव 2021 में शिरकत की और लंबा भाषण दिया। इसमें कई बार भारत का जिक्र किया। कहा- एक मुद्दे ने पूरे दक्षिण एशिया को गुलाम बना रखा है। ये मुद्दा है कश्मीर का। मैंने नरेंद्र मोदी से कई बार बात करने की कोशिश की। बाद में मुझे अहसास हुआ कि वो इन कोशिशों को हमारी कमजोरी समझ रहे हैं। उनका रिएक्शन कुछ अलग ही आ रहा था।

खान ने आगे कहा- भारत को लग रहा था कि पाकिस्तान इस वक्त बहुत कमजोर है। हमारी बातचीत एक नॉर्मल हिंदुस्तान की सरकार से नहीं हो रही थी, बल्कि वो एक खास विचारधारा वाली सरकार है। इससे बातचीत बहुत मुश्किल है। ये हिंदुस्तान के लिए भी खतरा है। हम दुआ करते हैं कि हिंदुस्तान में एक दिन ऐसी सरकार आए, जिससे हम गंभीरता से बात कर सकें। कश्मीर मसले का हल भी बम और बंदूक से नहीं, बल्कि बातचीत से ही होगा। दोनों देशों के बीच ट्रेड भी काफी कम है।

इमरान ने इस कॉन्क्लेव में अफगानिस्तान और क्लाइमेट चेंज के अलावा इस्लामोफोबिया का भी जिक्र किया। अफगानिस्तान के मुद्दे पर उन्होंन अमेरिका को घेरे में लिया और तंज कसे। कहा- अमेरिका ने अफगानिस्तान के तमाम फंड्स और अकाउंट को सीज कर दिया है। इसकी क्या तुक है। मैं सिर्फ इतना पूछना चाहता हूं कि अफगानिस्तान की चार करोड़ जनता का क्या कसूर है। अमेरिका उनसे बदला क्यों निकाल रहा है। अब वहां तालिबान की हुकूमत है। अगर फौज से ही अफगान मसला हल होना होता तो अमेरिका वहां जीत क्यों नहीं पाया। वो तो सुपर पॉवर है।

इमरान ने कहा- हमारे मुल्क में अच्छी बात यह है कि कोई जब एक काम शुरू करता है तो लोग उसे फॉलो करते हैं। कुछ गलत लोगों की वजह से पूरे मुल्क की इमेज खराब नहीं की जा सकती। आज हमें अच्छे थिंक टैंक्स की जरूरत है ताकि हमारे सामने नए विचार आ सकें। विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों से भी हम यही उम्मीद करते हैं के वे मुल्क की बेहतरी में सहयोग दें।

आखिर में इमरान ने कहा- हमने ईरान और सऊदी अरब का झगड़ा सुलझाया। अब हम चाहते हैं कि अमेरिका और चीन के मसलों को भी हम इसी तरह हल कराएं ताकि दोनों इकोनॉमिक सुपर पॉवर्स में टकराव टाला जा सके।

- Advertisement -

Latest news

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal Tartalomjegyzék Bevezetés Mit Jelent a No Deposit Bonus? ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Казино Официальный Сайт Играть в Онлайн Казино Pin Up.2904

Пин Ап Казино Официальный Сайт - Играть в Онлайн Казино Pin Up ...

Топовые интернет игорные заведения с минимальным депозитом

Топовые интернет игорные заведения с минимальным депозитом Чтобы начать игру в интернет-казино с минимальным взносом, следует определиться с безопасную сайт. Многие онлайн-казино предлагают шанс запустить...

IWin ti Vit Nam nn tng casino v c cc.1274

IWin tại Việt Nam - nền tảng casino và cá cược ...

Обзор игорного заведения: основной интернет-портал и азартные возможности

Обзор игорного заведения: основной интернет-портал и азартные возможности Интернет-казино стали важной составляющей нынешнего игорного бизнеса, и главная страница является основным фактором для анализа их доверия...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here