मोजाम्बिक में नाव पलटने से हुई 90 से अधिक लोगों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव समुद्र में डूब गई। हादसे में 96 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

BBC के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे। 5 लोगों को बचाया जा सका, जबकि कई लापता हैं। इनकी तलाश जारी है।

लोकल मीडिया रेडियो मोजाम्बीक के मुताबिक नाव नामपुला प्रांत स्थित मोजाम्बीक आईलैंड के पास समुद्र में डूबी। नामपुला के सेक्रेटरी जैमे नेटो ने बताया कि नाव मोसुरिल से निकलकर मोजाम्बीक आईलैंड जा रही थी। इस पर सवार सभी लोग हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।

हैजा बीमारी जनवरी 2023 से अफ्रीका के कई देशों में फैली है। मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है। हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है।

UNICEF के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं। 30 लोगों की मौत हुई है।

लगभग 400 साल तक, मोजाम्बीक द्वीप पुर्तगाली पूर्वी अफ्रीका की राजधानी रहा। यह द्वीप अपने कोलोनियल आर्किटेक्चर के लिए UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

- Advertisement -

Latest news

Ведущие казино 2025: ставим вклады на средства в лучших слотовых играх

Ведущие казино 2025: ставим вклады на средства в лучших слотовых играх В будущем году ведущие казино дарят игрокам исключительные шансы для выигрыша, благодаря современным слотам...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Лото Авиаклуб Безвредные случайные забавы во Стране Казахстане

Впоследствии доказательства выигрыша средства автоматически начисляются возьмите вашинский ажио-конто во распорядке. Вы можете выгнать их комфортабельным к услугам способом через кабинет пользователя. Bingo...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2766

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4712

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.2175

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here