hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उत्तर प्रदेशताजा खबरें
Trending

मोमोज की आदत ने डुबोए 85 लाख, नाबालिग को झांसे में लेकर बदमाशों ने हड़प लिए घर के जेवरात

गोरखपुर उत्तर प्रदेश। मोमोज खिलाने का लालच देकर तीन युवकों ने एक नाबालिग किशोर से करीब 85 लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए। घर की अलमारी से गहने गायब होने का पता चलते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। यहां रहने वाले विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, बाहर रहते हैं जबकि उनका नाबालिग बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। परिजनों के अनुसार, कक्षा सात में पढ़ने वाले किशोर को मोमोज खाने की आदत है।

इसी आदत का फायदा उठाकर देवरिया-कसया मार्ग पर डुमरी चौराहे के पास मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने उसे अपने झांसे में ले लिया। धीरे-धीरे वे किशोर को बहलाते रहे और उससे घर की अलमारी से जेवरात लाने को कहने लगे। किशोर उनकी बातों में आ गया और गहने निकालकर उन्हें देता चला गया।

रविवार को जब विमलेश मिश्र की बहन अपने जेवर लेने घर पहुंची और अलमारी खोली गई, तो सभी गहने गायब मिले। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने मोमोज खाने के बदले डुमरी चौराहे के दुकानदारों को जेवरात दे दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 5 =

Back to top button