मौसम बदला , रात को बढ़ी ठण्ड ,दिन में गर्मी जैसा होगा अहसास

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मौसम के बदलने के साथ अब रात में ठण्ड महसूस होने लगी है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भी मौसम ठण्डा रहा और सुबह 8 बजे बाद फिर मौसम सामान्य हो गया। इस दौरान दिन का तापमान ज्यादा रहा और गर्मी का अहसास होता रहा। मौसम विभाग ने अभी एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। दरअसल अरब सागर से अब हवा का रुख उत्तरी-पूर्वी है, इसके चलते दिन और रात के मौसम में बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा तथा यह 10 डिग्री तक जाएगा। अधिकतम तापमान भी जो अभी 30-31 डिग्री तक रहा वह 28-29 डिग्री तक जाएगा। दरअसल अभी हवा की दिशाओं में परिवर्तन हुआ है। हवा का रुख अभी उत्तरी-पूर्वी है। इससे इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार में ठण्ड बढे़गी तथा बादल छाए रहेंगे। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा लेकिन रात के तापमान में अब गिरावट आएगी। अभी रात का तापमान 12 डिग्री है जो 11 डिग्री तक जाएगा। बीती रात हवा की दिशा उत्तरी-पूर्वी थी जिसके चलते दो-तीन घंटे ठण्ड रही। फिर हवा की दिशा दक्षिणी-पूर्वी रही जिसके चलते फिर तापमान थोड़ा सा बढ़ा। अभी हवाओं दिशा उत्तरी-पूर्वी ही है इसलिए मौसम ठण्डा ही रहेगा खासकर रात को कंपकंपी रहेेगी। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि एक हफ्ते तक रातें सर्द रहेंगी। इन दिनों भोपाल में रात का तापमान 12 डिग्री है। ऐसी ही स्थिति इंदौर की है। जिस प्रकार अभी उत्तरी-पूर्वी हवा चल रही है उससे मालवा-निमाड़ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात को ही ठण्ड रहेगी जबकि दिन का तापमान 29 व 29 डिग्री रहेगा। अभी एकाध हफ्ते तक बारिश या बूंदाबांदी के संकेत नहीं हैं।

- Advertisement -

Latest news

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco Online Kazino 2025 Strategiyalar v Mslhtlr Пинко Казино Онлайн.39

Pinco Online Kazino 2025 – Strategiyalar və Məsləhətlər (Пинко Казино Онлайн) ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1610

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...

Casino Uden Rofus De Bedste Spil Uden Om Rofus I 2025

Gratis On Line Casino Bonus Og Rotates Uden Indbetaling 2025ContentKan Jeg Selv Udelukke Mig Fra Casinoer Uden Rofus? Almindeligt Omsætningskrav I Danmark Im Or...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here