MP Board Result 2026: कब होगा इंतजार खत्म, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ 14 से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है।
इस बार जल्दी क्यों आ रहा है रिजल्ट?
एमपी बोर्ड इस साल सीबीएसई (CBSE) की तर्ज पर दो बार परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। दूसरे बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल 7 मई से 25 मई 2026 तक तय किया गया है। ऐसे में आगामी परीक्षाओं और नए सत्र की तैयारी को देखते हुए मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट इस बार पहले जारी किया जा रहा है।
रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके
1. आधिकारिक वेबसाइट के जरिए:
रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं…
• सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
• अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
• आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
2. SMS के माध्यम से:
इंटरनेट न होने की स्थिति में छात्र मैसेज के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं…
• अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ टाइप करें (अपनी कक्षा के अनुसार)।
• स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें।
• इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
• कुछ ही देर में आपका स्कोरकार्ड आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
3. मोबाइल ऐप द्वारा:
छात्र गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App डाउनलोड करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ऐप पर अपना रोल नंबर रजिस्टर करने के बाद परिणाम सीधे मोबाइल पर मिल जाएगा।





