म०प्र० उपचुनाव: कमलनाथ का भाजपा से सवाल- बता दे में कौन-सी चार सीट जीतेगी

- Advertisement -
- Advertisement -

भाजपा सिर्फ झूठ आधारित राजनीति करती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भाजपा पर सौदेबाजी से बोली लगाकर जनता की चुनी हुई सरकार गिराने का आरोप लगाया।

Source: Facebook

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई, तब-तब किसान परेशान हुआ है और भ्रष्टाचारी, घोटालेबाजों, मिलावटखोरो और कालाबाजारियों के हौसले बुलंद हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार तत्काल किसानों को यूरिया दिलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी सरकार के विरोध में स़़डकों पर प्रदर्शन करेगी।

लाखों क्विंटल खाद भाजपा समर्थित व्यापारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर ठिकाने लगाया जा रहा है। इसके प्रमाण भी प्रदेश के कई हिस्सों से सामने आ चुके हैं। कमल नाथ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में यूरिया का जमकर संकट बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है और दूसरी तरफ इसकी कालाबाजारी हो रही है।

कर्जमाफी पर कमल नाथ ने भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि हमने 26 लाख से अधिक किसानों का कर्जमाफ किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पेनड्राइव में इसके प्रमाण हैं। यह भाजपा के झूठ की पोल खोलने के लिए काफी है। विधानसभा उपचुनाव की चर्चा पर कमल नाथ ने कहा कि आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने सवाल उछाला कि भाजपा बता दे कि वह कौन-सी चार सीट जीतने वाली है।

इस सत्र में विधानसभा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है। इधर गुरवार को सुबह नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अगले महीने होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet Скачать 1xbet Mobile App Приложение для Ставок 1хбет Андроид И Айфон 1xbet Com

Ставки ноунсом Линии Ставки на Спорт Online ᐉ «1xbet» ᐉ Mobil 1xbet ComContent🔃 только Обновить 1хбет и Андроид Устройстве?🏆 а Правильно Отыграть Спортивный Велкам...

Casino Utan Svensk Licens & Spelpaus 2024 » Se Hela Listan

Bästa Betting Utan Spelpaus 2024ContentHur Utvärderar Ni Casinon Utan Svensk LicensArctic Casino – Bästa All All-around Casino Utan SpelpausVad Är Ett Casino Utan Svensk...

Скачать Мостбет: Официальное Мобильное Приложение

Скачать Мобильное Приложение Mostbet посетителям Дли Android IosContentЕсть Ли него Mostbet Бонус за Установку Приложения?Установка Приложения На ПланшетMostbet На Андроид же Скачать?Как Пополнить Счет...

Zakłady sportowe jak grać żeby wygrać: wykorzystanie analizy porównawczej kursów

Zakłady sportowe jak grać żeby wygrać: wykorzystanie analizy porównawczej kursówZakłady sportowe mogą być znacznie bardziej opłacalne, jeśli zastosujemy odpowiednią strategię, a kluczowym elementem tego...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here