मध्यप्रदेश: कांग्रेस का पलटवार प्लान तैयार, BJP मेगा शो का जवाब देने का है मकसद

- Advertisement -
- Advertisement -

कांग्रेस के दिग्गज नेता ग्वालियर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को ग्वालियर चंबल के सभी बड़े नेता संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भाजपा के आरोपों का जवाब देंगे।

Source: Twitter

प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को ग्वालियर चंबल के सभी बड़े नेता संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भाजपा के आरोपों का जवाब देंगे। इसके बाद कांग्रेस की एक 5 सदस्यीय टीम 28 अगस्त को दतिया जाएगी। यह टीम ग्वालियर चंबल संभाग में पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मामलों की पड़ताल करेगी।

साथ ही लोगों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और पीसीसी चीफ कमलनाथ को सौंपी जाएगी। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को देखते हुए ग्वालियर-चंबल में 3 दिन तक चले भाजपा के मेगा शो का जवाब देने के लिए अब कांग्रेस ने भी प्लान तैयार कर लिया है और भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने को तैयार है। इसके लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता ग्वालियर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।

कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने के लिए सिलसिलेवार जवाब देगी, इसके लिए कमलनाथ ने ग्वालियर के अपने नेताओं की टीम को यह जिम्मा सौंपा है।

कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा को जवाब देने के लिए उनके पास ऑडियो-वीडियो और आंकड़े मौजूद हैं। ऐसे में सही बात और तथ्य 26 अगस्त को ग्वालियर की जनता के सामने रखे जाएंगे। कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के वीडियो भी पेश करेगी, जिसमें भाजपा में शामिल होने से पहले सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के फैसलों के कसीदे पढ़े थे।

अब कांग्रेस ग्वालियर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा के शो और सदस्यता अभियान की पोल खोलने की तैयारी में लगी है। कांग्रेस का कहना है कि ग्वालियर संभाग के 76 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा झूठा है। साथ ही कमलनाथ सरकार पर सिंधिया और शिवराज सिहं चौहान द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में देने के लिए कांग्रेस तैयार है।

कांग्रेस पार्टी ने भी दावा किया है उसके पास भाजपा के सभी आरोपों के जवाब हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ ग्वालियर में पोल खोल अभियान चलाने का फैसला लिया है। कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्वालियर चंबल के नेता गोविंद सिंह, अशोक सिंह, रामनिवास रावत, लाखन सिंह यादव, के पी सिंह के साथ सज्जन सिंह वर्मा, एमपी प्रजापति सहित दूसरे कई बड़े नेता शामिल होंगे।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1610

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников Онлайн-казино 7к казино, нацеленное на начинающих геймеров, предоставляет легкий для понимания интерфейс пользователя и несложные условия, чтобы упростить...

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.8492 (2)

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here