आपको बता दें कि नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 82 हजार 045 हो गई।

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में आज 1048 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 70 हजार 093 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज प्रदेशभर में 833 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 11 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3076 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8 हजार 876 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है।