MP COVID-19 News: इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी कोरोना संक्रमितों के मामलों मे 8,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है

- Advertisement -
- Advertisement -

पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 157 नए मामले मिलने के बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद 8,014 पर पहुंच गयी है।

Source: Twitter

इंदौर: ‘‘हमें पिछले 24 घंटों के दौरान 2,060 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 157 नए मरीज मिले हैं।” प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गाडरिया ने कहा।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 157 नए मामले मिलने के बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 8,014 पर पहुंच गयी है।

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन द्वारा लोकडाउन में काफी ढील प्रदान की जा रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या ने 27 जुलाई को 7,000 का आंकड़ा पार किया था यानी महज 10 दिनों के भीतर इसमें करीब 1,000 नये मरीज जुड़ गये हैं।

गाडरिया ने बताया कि बीते साढ़े चार महीने के दौरान जिले में कुल 325 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं जबकि 5,729 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इंदौर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत के मुकाबले लगभग दोगुनी है। जिले में यह दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет в 2025: Всё о легендарной букмекерской конторе для настоящих игроков

Обзор букмекерской конторы Мелбет 2025 Автор статьи: Андрей Бондаренко, Проверяющий: Светлана Донмез Андрей – опытный спортивный обозреватель с 15-летним стажем в иGaming, обеспечивает точность и актуальность...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Интернет гэмблинг-платформа с самым обширным набором слотов

Интернет гэмблинг-платформа с самым обширным набором слотов Онлайн гэмблинг-платформа Eldorado предлагает чрезвычайно богатый выбор игровых автоматов, который порадует даже самых требовательных пользователей. В этом месте...

The Role of Injuries in Sports Betting Decisions in 2025

Understanding How Injuries Influence Sports Betting Decisions Player injuries can significantly influence betting odds, shifting them to reflect the perceived decrease in a team’s chances...

Casibom Casino Resmi Giri.4747

Casibom Casino Resmi Giriş ▶️ PLAY ...

Daxil olun, onlayn oyundan həzz alın və xoş əlavə bonus qazanın

Müvəffəqiyyətli mosbet əllər üçün əşyalar yığılır, əks halda müvəffəqiyyət, məsələn, mütəxəssis büstləri. Ən yaxşı iştirakçılar son mövqelərinə görə avro dollar mükafatlarını tapırlar. Yeni əsas...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here