मध्यप्रदेश: एक दिन पहले BJP सांसद राकेश सिंह संपर्क में होने के बाद कांग्रेस MLA तरुण भनोट की कोरोना की हुई पुष्टि

- Advertisement -
- Advertisement -

तरुण भनोट कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार में राज्य के वित्त मंत्री रह चुके हैं. बीते शनिवार को वे जबलपुर में प्रशासन की ओर से आयोजित कोरोना समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे. रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Source: Twitter

जबलपुर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): तरुण भनोट में सोशल मीडिया में खुद इसकी जानकारी शेयर की. इतना ही नहीं उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को सावधान रहने और जांच कराने की सलाह भी दी है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) के बड़े नेता, पूर्व वित्त मंत्री व जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोट (MLA Tarun Bhanot) कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हो गए हैं.

जबलपुर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में बीते शनिवार को कोरोना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक भनोट के अलावा बीजेपी नेता व सांसद राकेश सिंह, जबलपुर कलेक्टर समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. ऐसे में भनोट के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी के बाद सभी को सावधान रहने कहा गया है.

विधायक भनोट ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- मैने गत दिवस स्वास्थ ठीक नहीं होने के कारण कोविड-19 की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया वे अपने स्वास्थ का ध्यान दें, जरूरत पड़े तो जांच भी कराएं. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते शनिवार को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 5 सितंबर को प्रदेश में कुल 1636 नए केस मिले.

राज्य में अब तक कुज 71 हजार 880 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 54,649 स्वस्थ हुए हैं. जबकि 1543 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. प्रदेश में कुल एक्टिव केस 15 हजार 688 हैं.

- Advertisement -

Latest news

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pokerdom – Официальный сайт онлайн казино Покердом.516 (2)

Pokerdom - Официальный сайт онлайн казино Покердом ▶️ ИГРАТЬ ...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...

Sugar Rush SIM: ¿Vale la pena para argentinos?

 En el vasto mundo de los juegos de casino online, Sugar Rush de Pragmatic Play ha captado la atención de muchos jugadores, especialmente en...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.4079

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here