मध्यप्रदेश: राज्य शासन के पात्र शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दे पाने की विफलता के कारण विद्यार्थियों ने बीएड में प्रवेश लेने से बनाई दूरी

- Advertisement -
- Advertisement -

25 हजार विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित, 11 हजार ने लिया प्रवेश| अब सोमवार से तीसरे दौर की कॉउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 19 सितंबर तक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीयन करा सकेंगे, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 20 सितंबर तक हो सकेगा। कॉलेज का आवंटन 26 सितंबर को किया जाएगा। 30 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में प्रवेश लिया जा सकेगा।

Source: Instagram

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): इस साल उच्च शिक्षा विभाग बीएड शिक्षा के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए दो दौर की कॉउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित करा चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश के कॉलेजों में कुल मौजूद बीएड पाठ्यक्रमों की सीटों में से 25 फीसद सीटें भी नहीं भरा सकी हैं।

राज्य शासन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) से शिक्षकों की पात्रता परीक्षा तो आयोजित कर ले रही है, लेकिन इन पात्र शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दे पा रही है।

नेशनल कॉउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन एनसीटीई के कॉलेजों में संचालित होने वाले बीएड समेत शिक्षा के सभी पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों ने इस साल से दूरी बनानी शुरू कर दी है। वजह है इसमें रोजगार के अवसर नहीं मिलना।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पिछले साल आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में तीनों वर्ग मिलाकर आठ लाख उम्मीदवार पात्रता परीक्षा में सफल हुए थे। इनकी भर्ती के लिए सरकार अब तक इंटरव्यू आयोजित नहीं करा सकी है। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम की पचास हजार सीटें हैं।

पिछले साल तक शत प्रतिशत सीटें भर जाती थीं, लेकिन बीएड की डिग्री लेने के बावजूद रोजगार नहीं मिलने के कारण इनमें प्रवेश की स्थिति बेहद खराब है। इस साल विभाग ने दूसरे दौर की कॉउंसिलिंग तक 25 हजार विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित कर चुका है, लेकिन अब तक प्रवेश सिर्फ 11 हजार सीटों पर ही हुए हैं।

शिक्षक बेरोजगार मंच के रंजीत सिंह गौर का कहना है कि बीएड समेत शिक्षा के पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों की दूरी की वजह यही है कि जो डिग्री ले चुके हैं, उन्हें ही रोजगार नहीं मिल रहा है तो नए को कैसे मिलेगा। इसके अलावा इनके लिए पदों की संख्या भी सिर्फ 20 हजार है।

ऐसे में शेष पात्र शिक्षकों को सरकारी विद्यालयों में रोजगार नहीं मिल सकेगा। सरकार से बार बार मांग करने के बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sugar Rush: Analisi della Popolarità del Gioco da Casinò di Pragmatic Play in Italia

 Nel panorama dei giochi online‚ Sugar Rush di Pragmatic Play si distingue per la sua grafica accattivante e meccaniche innovative che attraggono molti giocatori...

Die Besten Online Internet Casinos 2025 Für Deutsche Spieler

Diese Online-casinos Überzeugen Im Or Her Vergleich 2025ContentSchnelle AuszahlungenWildz Casino: Schnellste Gambling Establishment AuszahlungMuss Ich Gewinne Aus Legalen Online Casinos Versteuern? We Are Your...

1XBet непраздничное зеркало получите и распишитесь сегодня Зеркало 1Xbet тост в данное время

В большинстве случаев, сервера лишать объединяются провайдерами, в рассуждении сего это введение без- разнится а как заходка зайти получите и распишитесь запрещенный веб-журнал. Поэтому...

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here