मध्यप्रदेश: ‘कांग्रेस पार्टी धरातल में चली गई है’ तुलसी सिलावट ने तंज़ कसते हुए कहा; सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पास कुछ बाकी नहीं रह गया

- Advertisement -
- Advertisement -

भाजपा को अपनी मां बताते हुए सिलावट ने कहा कि 2018 का चुनाव कांग्रेस ने सिंधिया के चेहरे पर लड़ा। अब वे भाजपा में हैं तो फिर उनके पास आरोप लगाने के अलावा है क्या।

Source: Facebook

उन्होंने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस में बचा क्या है? मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर फिर निशाने साधे हैं।

मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता की मौजूदगी में राजीव गांधी चौराहा स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह बात उन्होंने स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल की जयंती के मौके पर कही।

अब कांग्रेस के नेता सिंधिया से पूछ रहे हैं कि 2 लाख रुपए के कर्जमाफी का क्या हुआ। जबकि, कांग्रेस ने किसानों, युवाओं, बेटियों, और अतिथि विद्वान सभी के साथ छल किया है। पूरे प्रदेश के साथ छल किया है। सिलावट ने कहा कि कांग्रेस धरातल में चली गई है। 2018 का चुनाव भाजपा यानी हमारी मां ने ‘माफ करो महाराज हमारे नेता शिवराज’ स्लोगन पर लड़ा था।

अब जब सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनके साथ कांग्रेस के 27 विधायक भाजपा में आ गए तो ऐसे में आरोप लगाना बेबुनियाद है।

किसानों ने अनुरोध है कि जो भी सर्वे करने आए वह पंचायत, ओटले या किसी के घर पर बैठकर सर्वे न करे। सीधे खेत में जाए। यह किसान जरूर देखें, ताकि किसानों को बीमे का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। प्रदेश में खराब फसल पर सिलावट का कहना है कि प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल खराब हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को किसानों के नुकसान संबंधी जानकारी जुटाने और सर्वे के निर्देश दिए हैं। इस संकट में पूरी सरकार इनके साथ खड़ी है।

- Advertisement -

Latest news

Plinko Casino Game Online – Play for Fun or Real Money.337

Plinko Casino Game Online - Play for Fun or Real Money ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

VAVADA Вавада казино официальный сайт регистрация вход.53

VAVADA | Вавада казино - официальный сайт, регистрация, вход ...

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.1381 (2)

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...

Welches Sportwetten ohne Oasis unterstützt deutsche Spieler am besten?

Welches Sportwetten ohne Oasis unterstützt deutsche Spieler am besten?Sportwetten ohne Oasis erfreuen sich in Deutschland zunehmender Beliebtheit, da sie Spielern eine alternative Möglichkeit bieten,...

IWin ti Vit Nam nn tng casino v c cc.1274

IWin tại Việt Nam - nền tảng casino và cá cược ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here