शनिवार को महिला की पहचान हुई। वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली है।

औबेदुल्लागंज (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): शुक्रवार को महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। शारदा नगर के करीब रेल पटरियों के किनारे एक महिला शव मिला था।
उक्त शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लड़की के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
शव के पास से मिले बैग में 4 मोबाइल और 2 लैपटॉप थे। इसके साथ ही पास में मिले टिकट विशाखापट्नम से दिल्ली की है। औबेदुल्लागंज टीआई कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि युवती का नाम मनोहारी है। युवती आंध्रप्रदेश के गुंटूर की रहने वाली है। युवती की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।