MP के भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट; शहडोल में पारा 1º, अयोध्या में 2.5º

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी तेज होती जा रही है। मध्य प्रदेश में 7 दिनों से शीतलहर चल रही है। सोमवार को भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। शहडोल में तापमान 1.0 डिग्री पहुंच चुका है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पारा 2.5 डिग्री पहुंच चुका है। कानपुर में 13 साल बाद न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां 2011 में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

राजस्थान में अगले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। सीजन में पहली बार शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फतेहपुर (सीकर) में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पत्तों पर बर्फ जम गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार-हरियाणा समेत 14 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और MP में सीवियर कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है।

ताजा बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 18 हजार फीट ऊंचा ‘ॐ’ पर्वत बर्फ से ढंक गया है। दुनिया में इस इकलौते पौराणिक पर्वत पर प्राकृतिक रूप से उभरा ‘ॐ’ फिर नजर आने लगा है। पिछले साल बेहद कम बर्फबारी होने और पहाड़ों पर तापमान बढ़ने से इस साल अगस्त में पहली बार इस पर्वत से बर्फ गायब हो गई थी।

हालांकि, अब आदि कैलाश, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट तक बर्फबारी हो चुकी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, एक हफ्ते बाद बर्फबारी का दूसरा जबरदस्त दौर आने के आसार हैं।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Лучшие казино с акциями и мобильными аппами

Лучшие казино с акциями и мобильными аппами Топовые интернет игорные заведения сегодня предлагают большие бонусы и комфортные программы для смартфонов, которые предоставляют шанс игрокам наслаждаться...

Azərbaycanda lisenziyalı bukmeker şirkəti 1xBet

Azərbaycanda lisenziyalı bukmeker şirkəti 1xBet Mərc edən şəxs kassir menyusuna daxil olub onları seçməli, sonra məbləği göstərməli və ödənişi təsdiq etməlidir. Pasportunuzun və ya sürücülük...

Скачать адденда онлайновый казино Пин Ап с официального сайта

Они организованы получите и распишитесь искусстве помнить комбинации а также провождать вычисления. Все файлы даденные возьмите веб сайте — нестандартные, наша сестра без-...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.20627

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here