hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंमध्यप्रदेश

MP को मिलेगी केंद्र की बड़ी सौगात, इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन पर बिछेगी चौथी रेल लाइन

मध्य प्रदेश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। 237 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 4,329 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में सुधार होगा। यह नया रेल कॉरिडोर इटारसी से शुरू होकर भोपाल होते हुए बीना तक जाएगा। यह मार्ग नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, भोपाल, विदिशा और सागर जिलों से होकर गुजरेगा।

यातायात का दबाव होगा कम और बढ़ेगी माल ढुलाई क्षमता

वर्तमान में यह सेक्शन अत्यधिक व्यस्त है, जहां यात्री ट्रेनों के साथ बड़ी मात्रा में मालगाड़ियों का संचालन होता है। चौथी लाइन बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रेनें 220 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना से हर साल 15.2 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी, जिससे उद्योगों को सस्ता और तेज परिवहन मिलेगा तथा लॉजिस्टिक लागत घटेगी। सांची स्तूप और भीमबेटका जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। पीएम गति शक्ति योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना का सर्वे पूरा हो चुका है और कुछ हिस्सों में काम शुरू है। पूरा होने पर मध्य प्रदेश में रेल व्यवस्था अधिक मजबूत और सुव्यवस्थित बनेगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =

Back to top button