hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

MP मैं शुरू हुई जांच ट्रॉली के जरिए ट्रक की …राजगढ़-खिलचीपुर के बीच जल्द चलेगी ट्रेन

इंतजार खत्म…अब वह समय आ ही गया जब रामगंज मंडी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर राजगढ़-खिलचीपुर के बीच में सपनों की दौड़ती हुई नजर आएगी। इसके लिए खिलचीपुर से पूजन अर्चना के बाद ट्राली का ट्रायल होना शुरू कर दिया। इसके पहले खिलचीपुर स्टेशन पर पूजन अर्चना की गई।

उल्लेखनीय है कि रामगंजमंडी-भोपाल रेलवे लाइन के लिए इन दिनों काम जारी है। राजस्थान के बाद अब मप्र की सीमा में ट्रैक से लेकर पुल-पुलिया, अंडरपास बनाने का कार्य तीव्र गति से जारी है। खिलचीपुर तक ट्रैक एक साल पहले ही तैयार हो चुका था। अब खिलचपुर से राजगढ़ तक रेलवे ट्रैक तैयार पूर्ण हो चुका है।

इसके बाद आज 18 मार्च को खिलचीपुर-राजगढ के बीच 27.5 किमी लंबे ट्रैक पर मध्य परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश सहित अधिकारियों की टीम द्वारा सबसे पहले खिलचीपुर में पूजन की व फिर ट्राली निरीक्षण चालू कर दिया।

खिलचीपुर से ट्राली निरीक्षण चालू

18 मार्च को सबसे पहले ट्रायल करने वाली ट्रेन जबलपुर से चलकर खिलचीपुर होते हुए राजगढ़ स्टेशन पर आकर चुकी हैं। अधिकारी ट्रेन से राजगढ़ पहुंचे व ट्रेन खड़ी करके कार से खिलचीपुर पहुंचे। वहां से उन्होंने ट्राली निरीक्षण चालू कर दिया, दोपहर बाद ट्राली राजगढ़ पहुंचेगी।

4 बजे राजगढ़ से दौड़ेगी ट्रेन

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खिलचीपुर से राजग़ढ तक ट्राली निरीक्षण पूर्ण होने के बाद शाम 4 बजे रेल संरक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी राजगढ़ में मौजूद ट्रेन में सवार होकर खिलचीपुर के लिए रवाना होंगे। उक्त ट्रेन करीब 100 से 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से निकलने का अनुमान है। ट्राली निरीक्षण में कमियां देखने के बाद ट्रेन ट्रैक की क्षमता के मुताबिक ट्रैक पर स्पीड से दौड़ती नजर आएगी। खिलचीपुर पहुंचने में करीब 25 मिनिट लगने का अनुमान है।

रेलवे ट्रैक से जुड़ी खास बातें

रेलवे लाइन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी

रामगंजमंडी से भोपाल के बीच बनने वाली रेलवे लाइन पर 16 स्टेशन होंगे।

इस पर 4 मेन ब्रिज, 24 छोटे पुल, 2 रेलवे ओवरब्रिज और दो सुरंग होंगी।

110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी

रेलवे लाइन की लागत शुरू में 424 करोड़ रुपये थी, जो बाद में संशोधित होने के बाद पहले 2909 करोड़ और अब 3032.46 करोड़ रुपये हो गई

262 किमी की यह रेलवे लाइन है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फास्टैग में शामिल है यह प्रोजेक्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 19 =

Back to top button