एमपी में 9वीं का छात्र बना एक दिन का कलेक्टर: स्कूल में रुद्र ने जताई थी कलेक्टर बनने की इच्छा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । फिल्म ‘नायक’ में अभिनेता अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। उसी तर्ज पर एमपी में 9वीं का एक छात्र एक दिन का कलेक्टर बना है। खुद कलेक्टर ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया और इस अहम जिम्मेदारी के बारे में बताया।

नाम- रुद्र प्रताप झारिया, उम्र- करीब 14 साल, कक्षा – 9वीं। एक दिन के लिए ही सही, डिंडौरी के रुद्र का कलेक्टर बनने का सपना पूरा हो गया। जिले के प्रशासनिक मुखिया की कमान संभालने रुद्र प्रताप सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस मौके पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने खुद छात्र का वेलकम किया। वे पहले छात्र को अपने चैंबर में ले गए, वहां कुर्सी पर बिठाया और कलेक्टर के कामकाज से रूबरू कराया।

यही नहीं जब छात्र लौटने लगा तो कलेक्टर ने खुद कार का दरवाजा खोलकर गाड़ी में बैठाया। कुछ देर रुद्र प्रताप गाड़ी में बैठकर घूमा भी। इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा रुद्र प्रताप को पेसा एक्ट के बारे में जानकारी देते रहे, साथ ही उन्होंने लोगों को पेसा एक्ट के बारे प्रेरित करने का कहा है। इस दौरान कलेक्टर ने कार्यालय के बाहर खड़ी मां के पैर लगवाए।

दरअसल, शनिवार सुबह धनुआ सागर मॉडल स्कूल पहुंचे डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा की मुलाकात 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र रुद्रप्रताप झारिया से हुई थी। बातों-बातों में कलेक्टर ने रुद्रप्रताप से उसकी जिज्ञासा पूछी। रुद्रप्रताप ने कहा ‘मेरा सपना कलेक्टर से मिलने का है। मम्मी-पापा चाहते हैं कि मैं कलेक्टर बनूं। हमारे समाज में पिछड़ापन है। लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। मुझे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है। कलेक्टर ने रुद्रप्रताप को सोमवार को कलेक्ट्रेट आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, मैं कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाऊंगा और कलेक्ट्रेट घुमाऊंगा।

छात्र रुद्रप्रताप झारिया के पिता सीएम राइज कन्या शाला के प्राचार्य हैं। मां राम कुमारी झारिया गृहिणी है। एक भाई लीलेश झारिया (7 वर्ष) ज्ञानोदय स्कूल जबलपुर में पढ़ता है, और एक भाई चंद्रकांत झारिया (5 वर्ष) शहपुरा में स्थानीय स्कूल का छात्र है। रुद्र की एक पांच माह की बहन अनन्या भी है। पूरा परिवार अनुसूचित जाति छात्रवास क्रमांक 3 में रहता है।

रुद्रप्रताप की वजह से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे पिता अखिलेश झारिया का कहना है कि भगवान ने हमें आशीर्वाद स्वरूप ऐसा ज्ञानवान, गुणवान बेटा दिया है जिसकी वजह से हम कलेक्टर से मुलाकात कर पाए। हम धन्य हो गए हैं। वहीं मां बोली मेरे बेटे जैसे सब बच्चों को पढ़ाई का अवसर मिले। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य एसके द्विवेदी और रुद्र प्रताप के माता-पिता और अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here