मध्यप्रदेश में भोपाल सहित अन्य 4 जिलों में रात – दिन का तापमान एक जैसा, प्रदेश के कई इलाकों में 10 डिग्री तक गिरा तापमान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के अंदर ही दिन का पारा रात के तापमान के करीब तक पहुंच गया। कई इलाकों में तो पारा 10 डिग्री तक नीचे आ गया। होशंगाबाद में बीती रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। दिन में यह 10 डिग्री लुढ़क कर 26 डिग्री पर आ गया। बैतूल में पारा 8 डिग्री गिरकर 24 और खंडवा 8 डिग्री लुढ़कर 25 डिग्री पर आ गया। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, धार, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, दमोह, मंडला, सागर और उमरिया में दिन का पारा 2 डिग्री से ज्यादा गिरा। भोपाल, खंडवा और आसपास के इलाकों में सोमवार शाम हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक 10 मार्च तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इंदौर और भोपाल में अभी बादल छाए रह सकते हैं। सागर, जबलपुर और रीवा संभागों में बुधवार से बारिश शुरू हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। सीजन में पहली बार रात का पारा नर्मदापुरम में 21 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सबसे कम खजुराहो में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। ज्यादा बारिश होने पर फसल के खराब होने का भी खतरा है। सोमवार शाम हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। मौसम साफ नहीं रहा और बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे।

सोमवार शाम भोपाल में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। भोपाल शहर में करीब डेढ़ मिमी पानी गिर गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तीन दिन तक इसी तरह हल्की बारिश प्रदेश में होती रहेगी। नए सिस्टम के कारण अब पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभागों में बुधवार से बारिश होने की संभावना बन गई है। तीन दिन तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन और रात का तापमान भी गिर सकता है।
ग्वालियर 12.5
जबलपुर 16.3
भोपाल 17.6
इंदौर 20.2
प्रदेश भर में अचानक बादल छाने के कारण दिन का पारा तो ज्यादा नहीं चढ़ सका, लेकिन रात का पारा चढ़ गया। कई इलाकों में तो यह सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान जबलपुर, सागर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, शाजापुर और उज्जैन में 17 डिग्री से 21 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में सबसे कम 11 डिग्री रहा।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Cialis 5 mg original compra discreta

tadalafilo 5 mg – todo lo que necesitas sabertadalafilo 5 mg es la única pastilla pautada cada día homologada contra la impotencia así como...

Sugar Rush: Analisi della Popolarità del Gioco da Casinò di Pragmatic Play in Italia

 Nel panorama dei giochi online‚ Sugar Rush di Pragmatic Play si distingue per la sua grafica accattivante e meccaniche innovative che attraggono molti giocatori...

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...

официальный журнал а также оформление в игорный дом

Аутсайд Сергей с Усть-Каменогорска играет получите и распишитесь дебаркадеру 3 месяца. Вспрыскивает стабильную занятие слотов вдобавок добросовестные выплаты, же полагает недостаточным противоположность настольных игр....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here