MP में बस में आग, 12 लोग जिंदा जले:गुना में डंपर से टक्कर के बाद हादसा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मध्य प्रदेश में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुना से आरोन तरफ जा रही एक बस में बुधवार रात भीषण आग लग गई। घटना में बस पूरी तरह जल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बस में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए जबकि 14 लोग झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। कलेक्टर और एसपी समेत कई अधिकारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए।

तहसीलदार जीएस बैरवा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना रात करीब नौ बजे गुना-आरोन रोड पर हुई जब विपरीत दिशा से आ रहा डंपर ट्रक यात्रियों को ले जा रही बस से टकरा गया। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने घटना की जांच के भी आदेश दिये।

वहीं, मध्य प्रदेश केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को दर्दनाक बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उन्होंने लिखा, “घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने कलेक्टर और एसपी (पुलिस अधीक्षक) से बात की और उन्हें राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।”

गुना जिला कलेक्टर तरूण राठी ने कहा कि प्राथमिकता शवों को बरामद करना और घायलों का इलाज करना है। लगभग 14 लोगों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 12 लोगों की मौत की खबर है। आगे की जांच चल रही है।” एसपी ने कहा कि घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे और उनमें से चार किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे और घर चले गए।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Where Road-Crossing Chickens Bring Luck.1950

Chicken Road - Online Casino Slot Where Road-Crossing Chickens Bring Luck ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение формального портала казино и акционных предложений

Рассмотрение формального портала казино и акционных предложений На официальном портале казино игроки могут найти многообразные акционные предложения, которые делают геймплей более увлекательным и прибыльным. Одним...

KolayBet online casino Trkiye slot oyun koleksiyonu.1819

KolayBet online casino Türkiye - slot oyun koleksiyonu ▶️...

Лучшие азартные порталы с акциями и простым в использовании дизайном

Лучшие азартные порталы с акциями и простым в использовании дизайном Приветственные пакеты предложений максимум до 500 евро На еженедельной основе акции и чемпионаты Планы преданности с уникальными...

Обзор функционала виртуальных казино

Обзор функционала виртуальных казино Онлайн игорные заведения предлагают геймерам широкий выбор опций для отдыха и выигрыша. Одной из основных особенностей становится простота входа — геймеры...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here