
वेबिनार की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को की गई। इसमें सम्बंधित विभागों के मंत्री के साथ-साथ बड़े अधिकारियों ने भी भाग लिया। वेबिनार में मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप पर चर्चा की गई।
श्री चौहान ने कहा कि मोदीजी हर चुनौती को अवसर में बदलना जानते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरे मन में विचार आया कि भारत आत्मनिर्भर तब बनेगा, जब राज्य आत्मनिर्भर बनेगा। प्रधानमंत्री ने जो मंत्र दिया है ‘आत्मनिर्भर भारत’ का तभी साकार हो पायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए जुट गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अधोसंरचना के विकास, सड़क, बिजली, पानी, कृषि विकास के क्षेत्र में हमने काम किया है।
हमने सैलानी और हनुवंतिया टापू विकसित किए। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। हम चंबलप्रोग्रेस-वे (Chambal-Progress-Way) विकसित करने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में रोज़गार के अनेक अवसर सृजित होंगे। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।
चौहान ने कहा कि कोविड काल में गरीबों और वंचितों को लाभ देने में कोई कमी नहीं रखी।