मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को गर्भ निरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट किए गए वितरित

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को गर्भ निरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट किए गए वितरित

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि

झाबुआ में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मप्र शासन द्वारा जनपद पंचायत थांदला के माध्यम से सोमवार को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना के अंचल में 296 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में दुल्हन के मेकअप बॉक्स में गर्भ निरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट भी वितरित किए गए। इसे लेकर कुछ नागरिकों ने जनसुनवाई में शिकायत की। नागरिकों का कहना है कि कार्यक्रम में कई अनियमितता सामने आई है, जिसकी जांच होनी चाहिए।नागरिकों ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन में अधिकांश जोड़ें भरी गर्मी में दो घंटे से अधिक समय तक धूप में बैठे रहे।

वहीं अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर माहौल गरमाया रहा। इधर अधिकारी एक दिन पूर्व रात में आए तूफान को दोष देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह के लिए विभिन्न काम के ठेके दिए गए थे। इनमें वर-वधू माला 70 रुपये, अन्य फूलों की माला 31 रुपये, हवन वेदी 200 रुपये, हवन सामग्री 231 रुपये, पूजा के फूल 40 रुपये, लाइट जनरेटर सहित 26 हजार रुपये, साउंड सिस्टम 34 हजार रुपये, वीडियोग्राफी 1490 प्रति घंटा, फोटोग्राफी 17.90 प्रति कॉपी, 6780 भोजन पैकेट प्रति 38 रुपये, अतिथियों के लिए 200 वीआइपी भोजन पैकेट प्रति 95 रुपये, 100 पानी बॉटल प्रति 10 रुपये, पांच हजार पानी के पाउच प्रति तीन रुपये की दर स्वीकृत की गई। वहीं टेंट व प्रिंटिंग के लिए निविदा आमंत्रित ही नहीं की गई।नाहार ने बताया कि ठेकेदारों ने पुष्प माला, हवन सामग्री, पानी व भोजन पैकेट आदि में घटिया व कम माल सप्लाई किया।

इसकी शिकायत विवाह स्थल पर ही वर-वधू पक्षों के साथ पत्रकारों ने सीईओ व एसडीएम से की तो उन्होंनें कहा गुणवत्ता व आपूर्ति के हिसाब से पैसे काट कर उन्हें भुगतान किया जाएगा, लेकिन जिम्मेदारी से बचते रहे।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1983

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.771

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Enjoy Secure Gaming

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Enjoy Secure Gaming Welcome to the exciting world of Crowngreen Casino, where you can test your luck and...

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom 2025.2998

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom (2025) ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here