म्यांमार बॉर्डर पर पुलिस ने नगा विद्रोहियों का कैंप उड़ाया:मिले भारी असलहे और कारतूस

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस ने गुरुवार को नगा विद्रोहियों के बड़े कैंप पर छापा मारा। यह कैंप भारत-म्यांमार बॉर्डर के किनारे चांगलांग जिले में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ENNG) नाम के अलगाववादी ग्रुप का था। पुलिस को यहां से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

इस बड़े ऑपरेशन को पुलिस ने अकेले अंजाम दिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फोटो और वीडियो लेने के बाद कैंप को जलाकर नष्ट कर दिया गया।

कई महीनों से रडार पर था ये कैंप
अरुणाचल पुलिस को इस कैंप के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और चांगलांग पुलिस ने गुरुवार सुबह इस कैंप पर धावा बोल दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विद्रोही ग्रुप की खतरनाक गतिविधियां कई महीनों से पुलिस के रडार पर थीं।

इस समूह की तरफ से बड़ा खतरा पैदा हो गया था, उसे खत्म करने के लिए कार्रवाई करना जरूरी था। पुलिस ने इस बारे में स्ट्रैटजी बनाई और कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

बुधवार को इस कैंप की जासूसी करने के दौरान पुलिस को यहां पांच विद्रोही नजर आए थे। गुरुवार के ऑपरेशन में कैंप पर कंट्रोल्ड अटैक किया गया, जिसके चलते विद्रोहियों को कैंप छोड़कर भागना पड़ा। ऑपरेशन खत्म होने के बाद कैंप की तलाशी ली गई, जिसके बाद वहां बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।

AK-47, M-16 राइफल समेत कई हथियार बरामद
कैंप से पुलिस ने एक एके-47 राइफल, एक M16 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, एके-47 के लिए 7.62 एमएम के 104 राउंड्स, 5.56 एमएम के 23 राउंड्स, एके-47 के लिए 7.62 एमएम की 4 मैगजीन, 5.56 एमएम की 2 मैगजीन, दो डबल-एक्शन ओनली, एक WT कम्युनिकेशन सेट और चार्जर और एंथनी ताइदोंग के नाम से एक पैन कार्ड बरामद किया।

2017 में सेना ने भारत-म्यांमार बॉर्डर पर की थी सर्जिकल स्ट्राइक
सितंबर 2017 में भारतीय सेना ने भारत-म्यांमार बॉर्डर से लगे इलाकों में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-खापलांग यानी NSCN(K) से जुड़े नगा विद्रोही समूहों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सेना ने बताया था कि इस ऑपरेशन में करीब 30 विद्रोहियों की मौत हुई, जबकि सेना का कोई जवान हताहत नहीं हुआ।

सेना ने बताया कि एक दिन पहले ही म्यांमार से भारत में घुसे NSCN(K) के विद्रोहियों ने भारतीय सेना के दल पर हमला किया था, जिसके बाद सेना ने यह एक्शन लिया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर लांघकर इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, हालांकि सेना की ईस्टर्न कमांड ने इस दावे को खारिज कर दिया।

- Advertisement -

Latest news

Новое зеркало Мелбет 2025: как обойти блокировки и играть без проблем

Новое зеркало Мелбет 2025: Быстрый доступ к любимой букмекерской конторе Автор статьи: Андрей Бондаренко | Проверял: Светлана Донмез Опытные эксперты с многолетним стажем в сфере iGaming...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Скачать адденда онлайновый казино Пин Ап с официального сайта

Они организованы получите и распишитесь искусстве помнить комбинации а также провождать вычисления. Все файлы даденные возьмите веб сайте — нестандартные, наша сестра без-...

1win Azərbaycan idman mərc oyunları və onlayn kazino, rəsmi internet saytı 1win

1win Azərbaycan idman mərc oyunları və onlayn kazino, rəsmi internet saytı 1win Xüsusilə, 1win Meksika və Nigeriyada fəaliyyət göstərmək üçün qanuni lisenziyalara malikdir. Bu, şirkətə...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Dating back to its 1998 unveiling, Google Search has transformed from a elementary...

Migliori Premio Confusione online: gratifica commiato incredibili qua!

Abbastanza ancora rari però tuttavia presenti nelle offerte, ancora i siti sopra bonus senza base a il poker sono alcuno ricercati di nuovo apprezzati...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here