नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई है। अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि आरोपित बादशाह उर्फ हरिराम चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं तीन शहपुरा के विरूद्ध अपहरण, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोपित द्वारा 16 जनवरी 2021 को नाबालिग बालिका का अपहरण कर गुजरात ले जाया गया। विवाह करने के लिये दबाव बनाते हुए करने 16 जनवरी से 14 नवम्बर 2021 के मध्‍य की अवधि में गुजरात में दुष्कर्म करने के मामले में शिकायत पर थाना शहपुरा द्वारा आरोपित के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के बाद चालान न्‍यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्‍यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम कमलेश कुमार सोनी द्वारा आरोपित को धारा 366 के अपराध में दोषी पाते हुए पांच वर्ष कठोर कारावास व 500 रूपये के अर्थदण्‍ड, धारा 344 के अपराध में दोषी पाते हुए एक वर्ष कठोर कारावास व 500 के अर्थदण्‍ड, धारा 376(3) के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास व 1000 के अर्थदण्‍ड और धारा 5/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास व 1000 के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया।376(3) के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास व 1000 के अर्थदण्‍ड और धारा 5/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास व 1000 के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्‍ड की राशि अदा न करने पर क्रमश: एक-एक और दो-दो माह अतिरिक्‍त कठोर कारावास भुगताये जाने के आदेश पारित किये गये। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पाक्‍सो एक्‍ट मनोज कुमार वर्मा द्वारा मामले की पैरवी की गई।

- Advertisement -

Latest news

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem Spis Treści Wprowadzenie do...

Real Money New Zealand Online Casino: A Comprehensive Guide

Real Money New Zealand Online Casino: A Comprehensive Guide Are you looking to explore the thrilling world of online casinos in New Zealand? With a...

Explorando el Universo de Cashwin Casino Opiniones y Revelaciones

Explorando el Universo de Cashwin Casino: Opiniones y Revelaciones Tabla de Contenidos ...

Fontan Casino Online W Polsce Login Watts Fontana Casino Polska 2025

Fontan Kasyno Bonus Bez Depozytu 100 Zł Za RejestracjęContentDаrmоwy Stаrt: Fоntаn Саsіnо A Hundred Zł Bеz Dероzytu Jаk Zdоbyć? Оdроwіеdzіаlnа Grа W Fоutаіn Саsіnо...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here