नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दोष सिद्ध पाया, 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जबलपुर की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित जबलपुर निवासी करन चौधरी उर्फ बंबू का दोष सिद्ध पाया। इसी के साथ 20 वर्ष के कारावास की सजा सुना दी। साथ ही तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा पीड़ित को दो लाख रुपये प्रतिकर राशि मुहैया कराने की भी राहतकारी व्यवस्था दी गई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीषा दुबे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि 14 दिसंबर, 2022 को पीड़ित की मां ने रांझी थाने में गुमशुदमी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि 13 दिसंबर, 2022 की रात अंतिम बार आरोपित से बात करते देखा था। उसके बाद से नाबालिग लापता है। पुलिस ने नाबालिग को तलाश किया। इसके बाद साफ हुआ कि आरोपित नाबालिग को अपनी बहन के घर ले गया था। वहां पत्नी की तरह रखकर दुष्कर्म किया।

अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना की अदालत ने हत्या व लूट के आरोपित जबलपुर निवासी राजेंद्र मालवीय का दोष सिद्ध पाया। इसी के साथ आजीवन कारावास की सजा सुना दी। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन की ओर से जिला लोक अभियोजन अधिकारी अजय कुमार जैन ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि 12 जून, 2018 को ओमती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि सफातुल्लाह की हत्या लूट के इरादे से घर में घुसे आरोपित ने कर दी थी। सफातुल्लाह स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत था। आरोपित ने दरवाजे पर दस्तक देकर कहा था कि वह बिजली विभाग से आया है। दरवाजा खोलने पर उसने चाकू की नोंक पर लूट को अंजाम दिया। इसी दौरान पति द्वारा आरोपित का चेहरा देख लिए जाने के कारण गला रेत दिया। साथ ही सफातुल्लाह की पत्नी आयाशा सहित अन्य को भी चोट पहुंचाई।

- Advertisement -

Latest news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

आरोग्यम मंडला अभियान से पंचायत स्तर पर उपलब्ध होंगी प्राथमिक स्वास्थ्य की सेवाएं, प्रभारी मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य...

सावित्री जिंदल ने BJP से किया बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया घोषणा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार देर शाम को 67 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच शनिवार सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन...

शिक्षक दिवस के अवसर पर शारदा ज्ञान मन्दिर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/ लटेरी विदिशा लटेरी शिक्षक दिवस के अवसर पर शारदा ज्ञान मन्दिर स्कूल में मां सरस्वती के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here