नागौर की पहली महिला सभापति, कुर्सी पर बैठने से पहले उसे हाथ जोड़कर किया प्रणाम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नागौर की पहली महिला सभापति मीतू बोथरा ने मंगलवार को दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सभापति की कुर्सी पर बैठने से पहले उसे हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इस दौरान उनके साथ पति वह पार्षद नवरत्न बोथरा भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के दौरान पार्षदों ने सभापति का माला पहनाकर स्वागत किया। नगर परिषद परिसर में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से भी सभापति बोथरा का अभिनंदन किया गया।

मीतू ने कांग्रेस की ममता भाटी को 8 वोटों से हरा दिया था। रोचक बात ये है कि 60 वार्डों में सर्वाधिक 27 पार्षद कांग्रेस के ही थे फिर भी बोर्ड निर्दलियों ने बना लिया। ममता की हार का बड़ा कारण बना उन्हीं की पार्टी से चुनकर आए पार्षदों की बगावत।

वार्ड 38 से नवरत्न बोथरा तथा 39 से उनकी पत्नी मीतू बोथरा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और दोनों जीते। पत्नी मीतू ने पहली बार पार्षद चुनाव लड़ा और सीधे सभापति की कुर्सी तक पहुंच गई। पति पांच चुनाव लड़ चुके, जिसमें दो बार जीत दर्ज की।

कांग्रेस :बगावत करने वालों में 3 पदाधिकारी भी, होगी कार्रवाई
कांग्रेस से जीते 27 में से क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई की तैयारी है। इनकी सूची तैयार कर हाई कमान काे भेजी जाएगी। कांग्रेस जिला महामंत्री मोतीलाल चंदेल ने बताया कि विपक्षी गुट ने खेमाबंदी जल्दी कर ली जो कांग्रेस के लिए बड़ी कमजोरी साबित हुई। उन्हाेंने माना कि टिकटाें के वितरण में कमी रही, जिससे पार्टी में सामंजस्य नहीं बैठा, जिससे पार्षद दूसरे खेमे में चले गए। कांग्रेस का नगर अध्यक्ष, ब्लॉक सचिव, पूर्व चेयरमैन सहित जिन 13 पार्षदों ने पार्टी के साथ गद्दारी की, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेशाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी को पत्र लिखा जाएगा।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा- वो जनमत को स्वीकार करते हैं। 27 पार्षद होने के बावजूद पार्टी का बोर्ड नहीं बनना स्थानीय नेतृत्व की बड़ी कमजोरी है। पहले जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी उन्होंने टिकट वितरण सही नहीं किया, फिर पार्टी पार्षदों को एकजुट रखने में असफल रहे। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन से कांग्रेस के 12 पार्षद निर्दलीय के खेमे में थे फिर भी पदाधिकारी कुछ नहीं कर पाए।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“1xbet Güncel Adresi 1xbet Üyelik

1xbet Türkiye Spor Bahisleri, 1xbet Canli Bahis SiteContentBet Para Yatırma YöntemleriBet Güncel Giriş AdresiErişim Reddedildi! Bet Para Çekme YöntemleriHyper BonusPara Yatırma Ve Çekme İşlemlerinde...

Mostbet Kasyno Customer Support: Czego się spodziewać?

Mostbet Kasyno Customer Support: Czego się spodziewać?Mostbet kasyno oferuje profesjonalną obsługę klienta, która jest kluczowa dla pozytywnego doświadczenia użytkowników. Wsparcie jest dostępne na różnych...

“daddy Casino Дэдди Казино Официальный Сайт же Зеркало

Игровые Автоматы, официальный Сайт Дэдди КазиноContentДадди Казино: Играть спустя Зеркало Или же Мобильной Версии СайтаПроцесс Регистрации 📝Игры а Игровые Провайдеры в Онлайн-казино Daddy 🎰Как...

1xbet Türkiye: 1xbet Casino’da Oynamak Için Giriş Yapma Vpn’ler, Aynalar

1xbet Üyelik 1xbet GüncelContentBet Mobil Ve Masaüstü Erişim"Gamble Türkiye: Güvenli Bahis Ve Kazanma FırsatlarıBet Bonus1xbet Üyelik İşlemi Nasıl Yapılır? Türkiye'de Çevrimiçi Kumar Için Herhangi...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here