नहीं रहे रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद, 95 साल की उम्र में निधन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वामी स्मरणानंद 2017 में ऑर्डर के 16वें अध्यक्ष बने थे।

आरके मिशन ने उनके निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने मंगलवार रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली।

दरअसल, 29 जनवरी को तबियत ज्यादा खराब होने पर स्वामी स्मरणानंद को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस की समस्या होने लगी। इसकी वजह से उन्हें 3 मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्वामी स्मरणानंद महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

PM मोदी ने आगे लिखा कि कई साल से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है, जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं।

भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भगवद गीता में कहा गया कि आत्मा न तो कभी जन्म लेती है और न ही कभी मरती है। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन से जुड़े अनगिनत लोगों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.1388

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Топ игорных заведений 2025: доверие и игровой потенциал

Топ игорных заведений 2025: доверие и игровой потенциал Топ онлайн-казино 2025 гарантирует стать годом существенных трансформаций в индустрии азартных игр. Текущие ресурсы предоставляют не только...

Расширенные бонусы и повышенная верность в виртуальном казино

Расширенные бонусы и повышенная верность в виртуальном казино В сфере онлайн-казино, где конкуренция становится все более интенсивной, расширенные бонусы играют важную роль в приманивании и...

Дополнительные автоматические автоматы в игорном доме

Дополнительные автоматические автоматы в игорном доме Бонусные слотовые автоматы в игорном доме, такие как вавада, дают игрокам уникальную шанс повысить свои перспективы на джекпот. Эти...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here