नई वंदे भारत ने टेस्ट रन के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया, 52 सेकेंड में 0-100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । देश की पहली सेमी हाई स्पीड और नई वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन ने 52 सेकंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जिससे इसने बुलेट ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। जिसे अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलाया जाएगा।

वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरी टेस्टिंग गुरुवार को हुई। इसने 52 सेकेंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का टाइम लेती है। नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अहमदाबाद से मुंबई 5 घंटे में पहुंची
नई वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को अहमदाबाद-मुंबई के बीच ट्रायल किया गया। यह ट्रेन अहमदाबाद से सूरत मात्र 2 घंटे 32 मिनट में पहुंच गई, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस को तीन घंटे लग जाते हैं। अहमदाबाद से सुबह 7.06 बजे रवाना हुई और सूरत स्टेशन पर सुबह 9.38 बजे पहुंची। यहां से बिन रुके मुंबई सेंट्रल दोपहर 12.16 बजे पहुंच गई। ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी तय करने में मात्र 5 घंटे 10 मिनट का वक्त लगा, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में कुल 6 घंटे 20 मिनट का वक्त लेती है।

रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की नई डिजाइन में फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम है, जो 99% कीटाणुओं और वायरस को मार सकती है। वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पेंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सब कुछ है। वंदे भारत पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।

ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन है, यानी अलग से इंजन लगा हुआ नहीं होता। एग्जीक्यूटिव कोच की सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं, ठीक वैसे ही जैसे विस्टाडोम की सीट घूमती हैं। नई ट्रेन में इसकी क्वालिटी और राइडिंग इंडेक्स में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है, जबकि विश्व स्तर पर सबसे अच्छा स्कोर 2. 9 है।’ मंत्रालय को उम्मीद है कि अक्टूबर से हर महीने वंदे भारत ट्रेनों के नए बैच शुरू होंगे।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Anbieter Mit Deutscher Lizenz 2025"ContentLive On Line Casino Spiele: Online Different Roulette Games Und Blackjack Im FokusDie SpielauswahlTop Online Casinos Müssen Diese Kriterien Im...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

Review du jeu Sugar Rush par Pragmatic Play : un délice sucré pour les joueurs français

 Le secteur des jeux de casino en ligne continue de surprendre avec des titres innovants et captivants. Sugar Rush de Pragmatic Play s'impose comme...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here