hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

नाले में अचानक बढ़े जलस्तर से तीन साल का बालक बह गया 

बच्चे नाले के आसपास खेल रहे थे, इसी दौरान अयांश नाम का बालक तेज बहाव में बह गया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, देवास | अंचल के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाईजागीर में नाले में अचानक बढ़े जलस्तर में तीन साल का बालक बुधवार देर शाम बह गया। घटना के दौरान कुछ बच्चे नाले के आसपास खेल रहे थे, इसी दौरान अयांश नाम का बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना के बाद पुलिस, एसडीईआरफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की सर्चिंग रात होने के बावजूद शुरू की गई। काफी देर के प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर अभियान रोक दिया गया। इसके बाद गुरुवार को फिर से बालक की तलाश शुरू की गई।

ग्रामीणों के अनुसार घटना मोहाई-बापच्या मार्ग स्थित नाले पर हादसा हुआ है। जैसे ही इसका चला, उसके बाद डायल-112 को सबसे पहले सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से प्रयास किए लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चल पाया। सतवास पुलिस थाना टीआइ दिलीप पुरी ने बताया गुरुवार को पुलिस व एसडीईआरएफ की टीम सर्चिंग में लगी हुई है।

सूचना के बाद पुलिस, एसडीईआरफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की सर्चिंग रात होने के बावजूद शुरू की गई। काफी देर के प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर अभियान रोक दिया गया। इसके बाद गुरुवार को फिर से बालक की तलाश शुरू की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 7 =

Back to top button