नर्सिंग में किसी और का पेपर देते पकड़ाई छात्रा, मास्क हटाने पर हुआ खुलासा, 15 हजार में तय हुई थी डील

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/जावेद खान/भोपाल: नर्सिंग में दूसरे का पेपर देते पकड़ाई छात्रा:मास्क हटाने पर हुआ खुलासा, 15 हजार में तय हुई थी डील

गोविंदपुरा इलाके में जीएनएम के पेपर में एक छात्रा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गई। छात्रा परीक्षा में मास्कर लगाकर बैठी। इस पर चैकिंग करने वाले को संदेह हुआ। इसके बाद छात्रा का मास्क हटाकर आधार कार्ड और एडमिट कार्ड में चेहरे का मिलान किया गया। जो अलग निकला। छात्रा से परीक्षा बैठने के लिए पैसों की डील हुई थी। बिहार के रहने वाले युवक ने दोनों के बीच डील कराई थी। जिसके पैसे ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर किए थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

बिहार की रहने वाली कविता कुमारी खुशी स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम (जनरल नर्सिंग एण्ड मिडवाइफरी) प्रथम वर्ष की छात्रा है। 23 फरवरी को फंडामेंटल ऑफ नर्सिंग का पेपर था। जिसका एग्जाम सेंटर कस्तूरबा कॉलेज ऑफ नर्सिंग हबीबगंज पड़ा था। पेपर के दौरान एक छात्रा मास्क लगाए दिखाई दी। इस पर चैकिंग टीम को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर मास्क हटाकर आधार कार्ड व एडमिट कार्ड का चेहरा मिलाया गया जो अलग निकला। इसके बाद लड़की ने वाशरूम का बहाना बनाकर वहां से भागने का प्रयास किया। जिस पर लड़की को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान न्यू चौकसे नगर भोपाल की रहने वाली ज्योति चौरे पति भूपेन्द्र कुमार सूर्यवंशी बताई। साथ ही बताया कि उसने कविता के जगह पर पेपर देने के पैसे मिले थे।
कविता कुमारी की जगह पर पेपर देने के लिए ज्योति चौरे ने 15 हजार रुपए लिए थे।

- Advertisement -

Latest news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Die Besten 17 On The Web Casinos Im Vergleich

Top Online Internet Casinos Deutschland 2025: Liste Deutscher Anbieter"ContentAttraktive BonusangeboteSpinzgroßzügiger 500 % Willkommensbonus + 50 FreispieleDas Spielangebot: Had Been Ist In Legalen Online Casinos...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

Začnite igrati Crossy Street Online Video Game

Najnižje izplačila so običajno med 20 in 31 kanadskimi dolarji, medtem ko se tedenske omejitve pogosto gibljejo med 4000 in 100.000 kanadskimi dolarji. Najvišje...

Top Online Casinos Within Australia For 2025

"Ideal Online Casinos Sydney: Top Aussie Real Cash Sites 2025ContentMost Popular Online Casino Payment Strategies In AustraliaSkycrown Casino🎰 Most Popular On-line Casino Games Throughout...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here