नासा भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भेजेगा अंतरिक्ष स्टेशन, जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनॉट चुन लिया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन के मुख्य अंतरिक्ष यात्री होंगे। ISRO ने शुक्रवार, 2 अगस्त को बताया कि कैप्टन प्रशांत नायर को भी इस मिशन के लिए चुना गया है। वे बैकअप के तौर पर इसका हिस्सा होंगे।
शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) कब जाएंगे, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि, दोनों की इस महीने के पहले हफ्ते से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। ISRO ने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) ने ISS के लिए अपने आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौता (SFA) किया है।

ISRO ने कहा, ‘4 गगनयात्रियों में से नेशनल मिशन असाइनमेंट बोर्ड ने शुभांशु और प्रशांत का चयन किया है। इंडो यूएस स्पेस मिशन करार से भारत को अपने आगामी गगनयान मिशन को पूरा करने में मदद मिलेगी।’

ग्रुप कैप्टन शुभांशु और ग्रुप कैप्टन प्रशांत दोनों को अगस्त के पहले हफ्ते से अमेरिका में मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पेस मिशन के दौरान चयनित गगनयात्री साइंटिफिक रिसर्च और तकनीकों का परीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे स्पेस में आउटरीच एक्टिविटी में भी शामिल होंगे।

शुभांशु की उम्र 38 साल है। वे एक फाइटर पायलट और कॉम्बेट लीडर हैं। उनके पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने अब तक सुखोई-30MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे विमानों को उड़ाया है।

शुभांशु का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। शुभांशु, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र भी हैं। उन्हें 17 जून 2006 के भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशंड किया गया था।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर, फिर भी लोग झोली भर कर कैसे खरीदने लगे सोना

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना आज यानी 14 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड...

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

विजयादशमी पर RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के...

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here