नासा का ओरियन स्पेसक्राफ्ट आज चंद्रमा के सबसे पास से गुजरा; 16 नवंबर को भरी थी उड़ान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का ओरियन स्पेसक्राफ्ट आज चंद्रमा के सबसे पास से गुजरा। भारतीय समय के अनुसार शाम 6.27 बजे इनके बीच की दूरी सिर्फ 130 किलोमीटर रही। यह सब आर्टेमिस-1 मिशन का हिस्सा है, जिसकी लॉन्चिंग हाल ही में 16 नवंबर को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से हुई थी।

इस मिशन के तहत नासा ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट’ को लॉन्च किया था। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही रॉकेट से ओरियन कैप्सूल अलग होकर चांद की ओर रवाना हो गया था। नासा ने ये सब कुछ तीसरी कोशिश में किया। इससे पहले इसी साल 29 अगस्त और 3 सितंबर को भी लॉन्चिंग की कोशिशें हुई थीं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी और मौसम खराब होने के चलते इन्हें टालना पड़ा था।

चंद्रमा की सतह के नजदीक से गुजरते हुए ओरियन स्पेसक्राफ्ट अपोलो 11, 12 और 14 मिशन्स की लैंडिंग साइट्स की तस्वीरें खींचेगा। यह 34 मिनट के लिए पृथ्वी से संपर्क में नहीं रहेगा। संपर्क में वापस आने के बाद डेटा और फोटोज नासा को भेजेगा। पृथ्वी से चांद तक के सफर के दौरान ओरियन पहले ही कई तस्वीरें भेज चुका है।

इंसान को चांद पर भेजेगा आर्टेमिस मिशन

अमेरिका 53 साल बाद एक बार फिर आर्टेमिस मिशन के जरिए इंसानों को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है। इसे तीन भागों में बांटा गया है। आर्टेमिस-1, 2 और 3। आर्टेमिस-1 का रॉकेट चंद्रमा के ऑर्बिट तक जाएगा, कुछ छोटे सैटेलाइट्स छोड़ेगा और फिर खुद ऑर्बिट में ही स्थापित हो जाएगा।

2024 के आसपास आर्टेमिस-2 को लॉन्च करने की प्लानिंग है। इसमें कुछ एस्ट्रोनॉट्स भी जाएंगे, लेकिन वे चांद पर कदम नहीं रखेंगे। वे सिर्फ चांद के ऑर्बिट में घूमकर वापस आ जाएंगे। इस मिशन की अवधि ज्यादा होगी।

इसके बाद फाइनल मिशन आर्टेमिस-3 को रवाना किया जाएगा। इसमें जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स चांद पर उतरेंगे। यह मिशन 2025 या 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। पहली बार महिलाएं भी ह्यूमन मून मिशन का हिस्सा बनेंगी। इसमें पर्सन ऑफ कलर (श्वेत से अलग नस्ल का व्यक्ति) भी क्रू मेम्बर होगा। एस्ट्रोनॉट्स चांद के साउथ पोल में मौजूद पानी और बर्फ पर रिसर्च करेंगे।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.549

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Mania: Strategie del Segreto Stagione con Sfide Update

Casino Mania: Strategie del Segreto Stagione con Sfide Update Nell'universo vivace dei giochi online, Casino Mania si distingue come una delle piattaforme più apprezzate dagli...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1821

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт Pinco Casino.4153

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

Обзор портала гэмблинг-платформы и одноруких бандитов

Обзор портала гэмблинг-платформы и одноруких бандитов Для, какие ищут надежное виртуальное казино, следует рассмотреть платформы с лицензией, например, как Curacao или Malta Gaming Authority. Лицензия...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here