राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां की पूजा का विशेष विधान है। कलश स्थापना और ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही लोग नौ दिनों में व्रत भी रखते हैं। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इन नौ स्वरूपों के लिए भोग, प्रसाद और पूजन विधि भी अलग होती है। इसके साथ ही हर दिन की देवी को खास रंग भी पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां खासतौर पर प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानें देवी मां के नौ दिनों की आराधना के लिए किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। जिसकी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग किया जाता है। इसलिए नवरात्र के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए। इससे पूजा सफल होती है नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता को नारंगी रंग बेहद पसंद आता है। इसलिए पूजा के दौरान या दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी रंगों का खास ध्यान नवरात्रि के दिनों में रखना चाहिए। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। पूरे दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के परिधान को चुन सकते हैं। माता रानी की पूजा में गुलाबी रंग के वस्त्रों को पहनने से विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के नौवे दिन मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। इसलिए अगर देवी मां को नवरात्रि के नौवें दिन प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें।