नए साल के जश्न के बीच दिल दहला देने वाली घटना: कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 KM तक घसीटा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलूहान युवती सड़क पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया।

आउटर दिल्ली के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को खबर मिली कि कंझावला इलाके में एक लड़की सड़क किनारे बिना कपड़ों के पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त कर ली गई है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, 23 साल की लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार से उसी रास्ते पर थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया और युवती कार के नीचे फंस गई। युवक इसके बाद तेजी से भागे और लड़की सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक घिसटती हुई सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक पहुंच गई। वह बीच सड़क पर तड़पती पड़ी रही। उसके कपड़े भी फट चुके थे। पुलिस के आने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपियों का मेडिकल टेस्ट होगा
पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे। फिलहाल घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

DCP हरेन्द्र सिंह ने आरोपियों के मुताबिक बताया कि, उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे। लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर ले आए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Användarupplevelse hos casino utan svensk licens kontra svenska casino

Användarupplevelse hos casino utan svensk licens kontra svenska casinoNär det gäller användarupplevelse hos casino utan svensk licens jämfört med svenska casino kan skillnaderna vara...

Fortune Favors the Bold Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia._21

Fortune Favors the Bold: Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia.Understanding the Basics of PlinkoThe Appeal of Plinko in MalaysiaVariations in...

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Online Casino Echtgeld: 300+ Beste Casino Angebote In Deutschland 2025ContentWildz – Große Auswahl An" "echtgeld Spielen4, 6Wie Schnell Werden Gewinne Ausgezahlt? Auszahlung Von Bonus-gewinnenWelche...

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählen

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählenDie Auswahl sicherer Sportwettenanbieter ohne Ausweisprüfung durch das sogenannte "OASIS"-System ist für viele deutsche Spieler von...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here