hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

नए लेबर कोड के खिलाफ देशभर में कल बैंक हड़ताल:कैश जमा से लेकर चेक क्लियरेंस तक कामकाज ठप

देश भर में कल कल यानी 12 फरवरी को सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। देश के बड़े बैंक संगठनों ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) जैने कल हड़ताल का ऐलान किया है।

हड़ताल के चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 12 फरवरी को हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। एसबीआई के अलावा आईडीबीआई (IDBI) बैंक को भी यूनियन की ओर से हड़ताल का नोटिस मिला है।

हालांकि, RBI या अन्य बैंकों ने इस दिन छुट्टी घोषित नहीं की है, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से शाखाओं में कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा।

हड़ताल का मुख्य कारण केंद्र सरकार के 4 नए लेबर कोड हैं। यूनियनों का कहना है कि ये कोड 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लेंगे, जिससे कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती होगी और ट्रेड यूनियनों का रजिस्ट्रेशन कराना मुश्किल हो जाएगा।

इसके साथ ही कर्मचारी लंबे समय से बैंकिंग सेक्टर में ‘5-डे वर्क वीक’ (हफ्ते में 5 दिन काम) लागू करने की मांग कर रहे हैं। यूनियनों का तर्क है कि काम के बढ़ते दबाव के कारण कर्मचारियों का ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ बिगड़ रहा है। फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिसे कर्मचारी हर शनिवार लागू करने की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने 5-डे वर्किंग की मांग के साथ हड़ताल की थी।

हड़ताल का आम आदमी पर क्या असर होगा

ब्रांच के काम ठप हो सकते हैं: अगर आपको बैंक जाकर कैश जमा करना है, नई चेकबुक लेनी है या केवाईसी (KYC) अपडेट कराना है, तो कल इन काम में आपको परेशानी हो सकती है।

चेक क्लियरेंस में देरी: चेक क्लियर करने वाली मशीनें और प्रोसेस अक्सर सरकारी बैंकों के जरिए चलते हैं। हड़ताल की वजह से चेक क्लियर होने में 2-3 दिन की देरी हो सकती है, जिससे आपका भुगतान अटक सकता है।

ATM में कैश की किल्लत: लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश खत्म होने की आशंका बढ़ जाती है। खासकर छोटे शहरों और रिहायशी इलाकों के एटीएम कल खाली मिल सकते हैं।

लोन और सरकारी काम: अगर आपका कोई लोन पास होना है या आपको बैंक से कोई एनओसी (NOC) चाहिए, तो आपको अब बुधवार या गुरुवार तक का इंतजार करना पड़ेगा।

कौन-कौन सी सर्विसेज चालू रहेंगी?

UPI और डिजिटल पेमेंट: गूगल पे, फोनपे , पेटीएम और भीम यूपीआई (BHIM UPI) पूरी तरह काम करेंगे। आप दुकानों पर पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग आराम से कर सकेंगे।

इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग: आप अपने मोबाइल एप या कंप्यूटर से पैसे ट्रांसफर (IMPS/NEFT/RTGS) कर पाएंगे। बैलेंस चेक करना या बिल पेमेंट जैसे काम चलते रहेंगे।

प्राइवेट बैंक: HDFC, ICICI, और Axis जैसे बड़े प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे। इनके कस्टमर्स के सभी काम सामान्य रूप से चलते रहेंगे।

एटीएम (ATM): तकनीकी रूप से एटीएम बंद नहीं किए जाते। यदि एटीएम में कैश मौजूद है, तो आप कार्ड से पैसे निकाल पाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twenty =

Back to top button