नए साल की शुरुआत राहत भरी खबर के साथ;दिल्ली में AQI में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए नए साल की शुरुआत राहत भरी खबर के साथ हुई है। राजधानी की हवा में आए सुधार को देखते हुए प्रशासन ने कड़े प्रतिबंधों में बड़ी ढील दी है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुधरकर 236 पर पहुंच गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी बेहतर है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने प्रदूषण के स्तर में आई इस गिरावट की समीक्षा करने के बाद पूरे एनसीआर क्षेत्र से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण (Stage-3) हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
GRAP-3 के तहत लगे ये प्रतिबंध हटाए
• गैर-जरूरी निर्माण व तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक।
• खनन, पत्थर तोड़ने और क्रशर यूनिट्स पर प्रतिबंध।
• NCR में डीज़ल जनरेटर सेट के उपयोग पर रोक (सिर्फ आपात सेवाओं को छोड़कर)
• बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक।
• सड़कों पर अतिरिक्त मशीन स्वीपिंग और पानी का छिड़काव की अनिवार्यता।
GRAP-I और GRAP-2 के ये प्रतिबंध अभी लागू रहेंगे
GRAP-I के प्रतिबंध
• सड़कों पर नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग और पानी का छिड़काव।
• कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक।
• खुले में निर्माण सामग्री रखने पर सख्ती।
• होटल-रेस्तरां में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध।
• ट्रैफिक जाम कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाना।





